Skip to Content

देहरादून : नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली निकाली

देहरादून : नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली निकाली

Closed
by December 28, 2019 News

कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के अन्य हिस्सों की तरह ही देहरादून में भी उत्तराखंड कांग्रेस ने नागरिकता कानून के विरोध में संविधान बचाओ देश बचाओ रैली निकाली। इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, किशोर उपाध्याय, इंदिरा हृदयेश और कांग्रेस के कई अन्य नेता शामिल हुए।

रैली के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर हमला बोला। ये रैली देहरादून कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुई और रैली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस की ओर से किए गए थे। रैली के कारण कुछ यातायात की समस्या भी उत्पन्न हुई जिससे आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं रविवार को नागरिकता कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की रैली को देखते हुए पूरे देहरादून शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए यातायात की भी विशेष व्यवस्था की गई है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें….Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)  

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media