Skip to Content

उत्तराखंड : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू, भक्तों में उत्साह

उत्तराखंड : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू, भक्तों में उत्साह

Closed
by May 7, 2019 News

उत्तराखंड में आज अक्षय तृतीया के मौके पर पूरे विधि विधान से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए, इसके साथ ही राज्य में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है, 9 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और उसके बाद 10 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

गंगोत्री के कपाट दोपहर 11.30 बजे खोले गए। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 1.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए । मंगलवार सुबह 8:40 बजे पर यमुना की डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर से बाहर निकाली गई। इसके बाद 8:45 पर यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व स्थानीय लोगों ने पारंपरिक लोक नृत्य किया। साथ ही यमुना की डोली को भव्य रूप से सजाया। यमुनोत्री के कपाट आज दोपहर 1.15 बजे खोल दि‍ए गए।

वहीं गंगोत्री में 9:30 बजे के करीब गंगा की डोली पहुंची। इसके बाद गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम आदि का पाठ किया गया। दोपहर ठीक 11:30 बजे गंगोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 

अब केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा अपने पूरे सुरूर में आ जाएगी। इस यात्रा के दौरान पर्यटकों की आमद को देखते हुए इस बार होटल, ट्रांसपोर्ट और दूसरे व्यवसायी भी काफी उत्साहित हैं।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media