Skip to Content

चमोली के लामबगड़ में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, हजारों यात्री फंसे

चमोली के लामबगड़ में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, हजारों यात्री फंसे

Closed
by August 30, 2019 News

चमोली जिले में लामबगढ़ में भूस्खलन के कारण बदरीनाथ हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है, हजारों यात्री विभिन्न जगहों और बद्रीनाथ में फंस गए हैं, यात्रियों को पैदल रास्ते से निकालने के लिए पैदल रास्ते ठीक किए जा रहे हैं और माना जा रहा है कि आज दोपहर तक पैदल रास्ते से यात्रियों का आना-जाना शुरू हो जाएगा । गुरुवार तड़के से बदरीनाथ हाईवे में गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है, इस इलाके में पैदल रास्ता भी बह गया है जिस कारण दो हजार के करीब बद्रीनाथ यात्री फंस गए हैं। कई यात्रियों को बदरीनाथ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट, जोशीमठ में रोका गया है। प्रशासन रास्ता खोलने के काम में जुटा हुआ है।

इस भूस्खलन से लामबगड़ परगासी पैदल मार्ग व लामबगड़ भूस्खलन जोन से अलकनंदा किनारे होते हुए बनाए गए पैदल मार्ग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन से परगासी के ग्रामीणों की 20 नाली भूमि भी बर्बाद हो गई है। परगासी गांव के पास भूमि में दरारें पड़ी हैं। आपको बता दें कि लामबगड़ भूस्खलन जोन बदरीनाथ हाईवे के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है, यहां समय-समय पर भूस्खलन होते रहता है। अब तक करीब 50 करोड़ रूपये की लागत से यहां पर भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य किया जा चुका है लेकिन वह पूरी तरह बेअसर है। इस भूस्खलन ने धीरे-धीरे अब परगासी गांव को भी अपनी जद में ले लिया है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media