Skip to Content

नौसेना को मिली घातक पनडुब्बी खंडेरी, राजनाथ सिंह ने कहा सावधान रहे पाकिस्तान

नौसेना को मिली घातक पनडुब्बी खंडेरी, राजनाथ सिंह ने कहा सावधान रहे पाकिस्तान

Closed
by September 28, 2019 News

भारत की दूसरी स्कॉर्पियन क्लास सबमरीन आईएनएस खंडेरी आज नौसेना में शामिल हो गई। मुंबई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ नेवल स्टाफ की मौजूदगी में खंडेरी की ताकत नौसेना को मिल गई।

इसके अलावा पी-17ए वर्ग के पहले युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी और युद्धपोतों को खड़ा करने के लिए ड्रायडॉक का भी आज मुंबई नेवल डॉकयार्ड पर उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पड़ोसी देश को यह समझना होगा कि भारत की मजबूत इच्छाशक्ति और बढ़ती नौसैनिक क्षमता से हम उसे कभी भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media