Skip to Content

इंसान और परग्रहवासियों का संपर्क जल्द ही कुछ ऐसे होगा , एक वैज्ञानिक का खुलासा

इंसान और परग्रहवासियों का संपर्क जल्द ही कुछ ऐसे होगा , एक वैज्ञानिक का खुलासा

Be First!
by August 18, 2018 News

प्रख्यात भौतिकविज्ञानी मिशिओ काकू का मानना है कि परग्रहवासी या एलियंस के साथ पृथ्वीवासी इंसानों का संपर्क इस सदी के अंत तक हो सकता है, हालांकि काकू इस बारे में पूरी तरह निश्चित नहीं हैं कि क्या इंसान और परग्रहवासी एक दूसरे को समझ पाएंगे, काकू का ये भी कहना है कि एलियंस , इंसान के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं, अगर वो ताकतवर हुए तो वो इंसानों को जानवर की तरफ समझ कर नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

दरअसल काकू मानते हैं कि ब्रह्मांड में और कहीं जीवन न हो ये संभव नहीं है और ये इंसान की ओर से पृथ्वी से छोड़े गए रेडियो संकेतों या वोयाजर और पायनियर अंतरिक्षयानों ) जो इंसान की ओर से छोड़े गए और हमारे सैरमंडल की परिधि से बाहर जा चुके हैं) में मौजूद मानव संकेतों और पृथ्वी की स्थिति को देखकर हमारे संपर्क में आ सकते हैं।

( ताजा समाचारों के लिए CLICK करें)

दरअसल यदि कोई परग्रही सभ्यता इन संकेतों को पकड़ने में कामयाब हुई तो वो जरूर पृथ्वी पर संकेत भेजने की कोशिश करेगी और अगर ये परग्रही सभ्यता तकनीकी रूप से काफी उन्नत हुई तो हो सकता है ये अपने अंतरिक्षयानों को पृथ्वी की तरफ भेजे।

काकू ने अपनी रिसर्च के आधार पर और अंतरिक्ष जीव विज्ञानियों से बात कर कल्पना कर संभावित एलियंस के चित्र भी तैयार किए हैं।

काकू का ये भी कहना है कि हम कई प्रकाशवर्ष दूर मौजूद इन परग्रहवासियों के सिगनल तो रिसीव कर पाएंगे पर इतनी दूरी पर इनसे बात करना संभव नहीं होगा क्योंकि सिगनलों के वहां पहुंचने में हजारों साल लग जाएंगे।

सबसे ज्यादा संभावना काकू ने इस बात की जताई है कि एलियन खुद अपने अंतरिक्ष यान से हमारे सौरमंडल तक पहुंच जाएं।

Mirror News

( हमसे जुड़ने के लिए CLICK करें)

( For Latest News Update CLICK here)

( अपने आर्टिकल, विचार और जानकारियां हमें mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें)

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media