Skip to Content

चंद्रयान प्रक्षेपण को ध्यान से देखा PM मोदी ने, 7 सितंबर को भारत सभी देशों को छोड़ेगा पीछे

चंद्रयान प्रक्षेपण को ध्यान से देखा PM मोदी ने, 7 सितंबर को भारत सभी देशों को छोड़ेगा पीछे

Closed
by July 22, 2019 News

पूरी दुनिया की नज़रें चंद्रयान-2 मिशन पर टिकी हुई हैं। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से आज दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर इसे जीएसएलवी-मार्क-3 रॉकेट से छोड़ा गया। रविवार शाम से प्रक्षेपण की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई थी। छह सौ चालीस टन भार ले जाने में सक्षम इस रॉकेट ने चंद्रयान-2 को पृथ्‍वी की वलयाकार कक्षा में स्थापित कर दिया।

चंद्रयान को अंतरिक्ष में स्थापित करने के लिए इस अभियान को सफल होते देख प्रधानमंत्री मोदी भी खुश हुए और उन्होंने इसके लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। मोदी इस प्रक्षेपण को टीवी पर लाइव देख रहे थे।

पहले 12 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण होना था, जिसे तकनीकी खामी के चलते टाल दिया गया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार चंद्रयान-2, तेईस दिन तक पृथ्‍वी की परिक्रमा करेगा। 48वें दिन यानी 7 सितम्‍बर को इसके चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की आशा है। इससे पहले इस मिशन का पूर्वाभ्यास किया गया जो पूर्ण रूप से सफल रहा। दक्षिणी ध्रुव पर किसी यान को उतारना काफी कठिन माना जाता है और ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा ।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज, व्यूज और समसामयिक विषयों के पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media