Skip to Content

अगले एक महीने चलेगा हर घर टीकाकरण अभियान, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

अगले एक महीने चलेगा हर घर टीकाकरण अभियान, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

Closed
by October 28, 2021 News

Delhi, 28 Oct. 2021. देश में अब अगले 1 महीने घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि ” हमें हर ज़िले का पूर्ण रूप से टीकाकरण करना है। मुझे विश्वास है की हम सब देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने व संपूर्ण टीकाकरण की तरफ साथ मिलकर काम करेंगे। राज्यों व UTs के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की व COVID-19 टीकाकरण, कोविड प्रबंधन तथा PM आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को लेकर सार्थक चर्चा हुई। अगले एक महीने ‘हर-घर दस्तक’ Door-to-Door टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।”

यह फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के बाद हुआ है, इस बैठक में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद थे। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार स्थिति इस प्रकार है…..

 देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 103.53 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।

• पिछले 24 घंटों में 13,451 नये मामले सामने आए हैं।

• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 98.19 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है।

• पिछले 24 घंटों में 14,021 मरीज स्वस्थ हुए हैंजिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,35,97,339 हो गई है।

• सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैंवर्तमान में यह 0.48 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

• भारत में सक्रिय मामले 1,62,661 हैं जोकि 242 दिनों में सबसे कम है।

• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.22 प्रतिशत है जो कि पिछले 33 दिनों से 2 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.03 प्रतिशत हैयह पिछले 23 दिनों से 2 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• अब तक कुल 60.32 करोड़ जांच की गई है।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media