Skip to Content

दाढ़ी बढ़ाने से कोई पीएम मोदी नहीं बन जाता, मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

दाढ़ी बढ़ाने से कोई पीएम मोदी नहीं बन जाता, मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Closed
by November 26, 2022 News

26 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बढ़ाई गई दाढ़ी पर कटाक्ष किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई पीएम मोदी नहीं बन जाता, उसके लिए तब और त्याग की जरूरत होती है। आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति पीएम मोदी नहीं बन सकता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनुशासन, तप, त्याग और संकल्प वाला व्यक्ति बताया, वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को खोखली यात्रा बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने इस कार्यक्रम का वीडियो भी साझा किया है। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पलायन जैसी वृहद समस्या के निराकरण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार द्वारा बड़े स्तर पर रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। रिक्त चल रहे विभिन्न सरकारी पदों पर जहां एक ओर भर्ती प्रक्रिया जारी है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होमस्टे योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत युवाओं को स्टार्टअप हेतु प्रेरित किया जा रहा है।  स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा इकोनॉमी और इकोलॉजी के अंतर्गत हम प्रदेश के समुचित विकास के साथ ही यहां के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए भी कार्य कर रहे हैं। 

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों को ही अवसर देते हैं। केदारनाथ धाम के  पुनर्निर्माण का सौभाग्य मोदी जी को मिला। उन्होंने इसे बखूबी कर दिखाया। इस बार रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु आए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदाओं से बचाव एवं उन्हें कम किए जाने पर कार्य किया जा रहा है। डिजास्टर मैनेजमेंट एसडीआरएफ एवं सेना मिलकर आपदाओं से निपटने हेतु हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा चमोली एवं धारचूला में नियमित रूप से हेलीकॉप्टर की सेवाएं जारी रखी गई है, ताकि आपदा के समय इनकी मदद ली जा सके। 

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media