Skip to Content

PM Modi in France, कहा हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव और प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है

PM Modi in France, कहा हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव और प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है

Closed
by July 14, 2023 News

14 July. 2023. International Desk. फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मेक्रों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के स्वागत में एक निजी भोज भी दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति के महल में पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की क्षमता और भूमिका तेजी से बदल रही है। क्लाइमेट चेंज हो, ग्लोबल सप्लाई चेन हो, आतंकवाद हो, कट्टरवाद हो, हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव, भारत का प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है। भारत का हजारों वर्ष का पुराना इतिहास, भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है। भारत ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ है और भारत ‘मॉडल ऑफ डायवर्सिटी’ भी है। यह हमारी बहुत बड़ी शक्ति है, ताकत है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज ये सुनकर कौन है जो इस गर्व से नहीं भर जाएगा कि भारत 10 साल में दुनिया की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया। ये गर्व सिर्फ भारतीयों को ही नहीं होता है, आज दुनिया यह विश्वास करने लगी है कि भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने में देर नहीं लगेगी। IMF की एक स्टडी कहती है कि भारत में extreme poverty अब खत्म होने की कगार पर है। भारत जब इतना बड़ा काम करता है तो इसका फायदा सिर्फ भारत को ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता को लाभ होता है। भारत की धरती एक बड़े परिवर्तन की गवाह बन रही है। इस परिवर्तन की कमान भारत के नागरिकों के पास है, भारत की बहन-बेटियों के पास है, भारत के युवाओं के पास है। आज पूरा विश्व, भारत के प्रति नई उम्मीद और नई आशा से भरा हुआ है। आज भारत में बैंकिंग सर्विस, 24×7, anytime, anywhere लोगों की फिंगर टिप पर है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, गवर्नेंस का हिस्सा बन चुका है। भारत का UPI हो या फिर दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, ये देश में बहुत बड़ा सोशल ट्रांसफॉर्मेशन लाए हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस और यूएई की यात्रा के पहले चरण में फ्रांस पहुंचे। फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

पेरिस पहुंचने पर फ्रांस में रह रहे भारतीय प्रवासियों की ओर से भी प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया, प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि “पेरिस में भारतीय प्रवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत! दुनिया भर में, हमारे प्रवासी भारतीयों ने अपनी पहचान बनाई है और उनके परिश्रम और मेहनती स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है।”

पीएम मोदी ने फ्रांसीसी सेनेट के अध्यक्ष gerard larcher से भी मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फ्रांस सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर बातचीत की।

पीएम मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न से भी मुलाकात की और वाणिज्य, बुनियादी ढांचे के निर्माण, ऊर्जा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media