Skip to Content

केन्द्र में 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, अजमेर रैली में बोले कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी

केन्द्र में 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, अजमेर रैली में बोले कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी

Closed
by May 31, 2023 News

31 May. 2023. New Delhi News Desk. केंद्र में बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का यशगान हो रहा है। दुनिया के बड़े एक्सपर्ट्स ये बोल रहे हैं कि भारत अति गरीबी को समाप्त करने के बहुत निकट है। वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वीरों के साथ भी हमेशा धोखा किया है। ये कांग्रेस ही है जो ‘वन रैंक वन पेंशन’ के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों से विश्वासघात करती रही। भाजपा सरकार ने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में विकास के काम के लिए पैसे की कमी कभी भी नहीं रही है। लेकिन ये बहुत जरूरी होता है कि जो पैसा सरकार भेजे, वो पूरा का पूरा विकास के कार्यों में लगे। लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी, जो देश के विकास को खाए जा रही थी।

जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसे भेजती है तो उसमें से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस, हर योजना में 85% कमीशन खाने वाली पार्टी है। जब लूट की बात होती है तो कांग्रेस किसी में भेदभाव नहीं करती है। कांग्रेस देश के हर नागरिक को, गरीब, शोषित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग सबको समान भाव से लूटती है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत है, भारत के लोगों का पसीना है। ये भारत के लोग ही हैं जिन्होंने महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। ये भारत के लोग ही हैं, जिनकी वजह से आज दुनिया कह रही है कि ये दशक भारत का दशक है, ये सदी भारत की सदी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को नया संसद भवन मिला है। लेकिन कांग्रेस ने भारत के गौरव के इस क्षण को भी अपने स्वार्थी विरोध की भेंट चढ़ा दिया। कांग्रेस ने 60 हज़ार श्रमिकों के परिश्रम का, देश की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान किया है।

पीएम मोदी की ये रैली केंद्र में बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान का हिस्सा है, देश भर में प्रधानमंत्री इसी तरह की कई रैलियां करने वाले हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media