Skip to Content

2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा, हमारे जीवन में भ्रष्टाचार,जातिवाद और सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होगी – पीएम मोदी

2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा, हमारे जीवन में भ्रष्टाचार,जातिवाद और सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होगी – पीएम मोदी

Closed
by September 3, 2023 News

3 September. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता से कई सकारात्मक प्रभाव पड़े हैं, पीएम ने कहा साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा, हमारे जीवन में भ्रष्टाचार,जातिवाद और सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होगी। इसके अलावा कहा कि दुनिया का जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव केंद्रित में बदल रहा है, भारत इसमें उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहा है, उन्होंने कहा सबका साथ, सबका विकास भी विश्व कल्याण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हो सकता है।

पीएम ने कहा कहा जी-20 में हमारे शब्दों और दृष्टिकोण को दुनिया केवल विचारों के रूप में नहीं बल्कि भविष्य के रोड मैप के रूप में देखती है। आज भारतीयों के पास विकास की नींव रखने का शानदार मौका है जिसे अगले हजारों वर्षों तक याद रखा जाएगा। लंबे समय तक भारत को एक अरब भूखे पेट वाले देश के रूप में देखा जाता था, अब यह एक अरब महत्वाकांक्षी मस्तिष्क और दो अरब कुशल हाथों वाला देश है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 में अफ्रीका, भारत के लिए सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। सभी पक्षों को सुने बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने एक दशक से भी कम समय में दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में अपनी जगह बनाई है और जल्द ही भारत दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल हो जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न क्षेत्रों में चल रहे संघर्षों का एकमात्र समाधान बातचीत और कूटनीति ही है। पीएम ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता से इतर रहकर भी भारत विश्‍व शांति के लिए हर प्रयास को समर्थन देता रहेगा। दुनिया की बदलती वास्तविकताओं के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र में सुधार का आह्वान करते हुए पीएम ने कहा कि 21वीं सदी में 20 सदी का दृष्टिकोण दुनिया में नहीं चल सकता और उन आवाज़ों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें जो मायने रखती हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media