Skip to Content

Video चीन सीमा पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हथियार उठाकर दिया कड़ा संदेश, सैनिकों ने दिखाई ताकत

Video चीन सीमा पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हथियार उठाकर दिया कड़ा संदेश, सैनिकों ने दिखाई ताकत

Closed
by July 17, 2020 News

शुक्रवार सवेरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह और लद्दाख के दौरे पर पहुंचे। यहां भारत और चीन के बीच में नियंत्रण रेखा के पास स्थित एक सीमांत स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने थल सेना और वायु सेना के जवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हथियार हाथ में लेकर दुश्मन को कड़ा संदेश भी दिया। लद्दाख नियंत्रण रेखा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और चीन के बीच में तनाव की स्थिति, दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच बातचीत और नियंत्रण रेखा पर सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया की जानकारी उच्च सैन्य अधिकारियों से लेने के बाद जम्मू और कश्मीर के दौरे पर चले जाएंगे। आगे देखिए वीडियो जिसमें आप रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने भारतीय सैनिकों का प्रदर्शन देख पाएंगे…

जम्मू और कश्मीर में शनिवार को रक्षा मंत्री बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे और जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल के साथ-साथ उच्च सैन्य और सिविल अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की स्थिति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन सीमा का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल भारत और चीन के बीच में सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है, कुछ जगहों पर दोनों देशों के बीच में तनाव कम हुआ है, लेकिन लेह- लद्दाख नियंत्रण रेखा की कुछ जगहों पर अभी भी तनाव बना हुआ है, जिसके लिए दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच में बातचीत हो रही है। अब देखिए वो वीडियो जिसमें चीन सीमा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने वायुसेना और थलसेना के सैनिकों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया ( सौ. डीडी न्यूज)

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media