Skip to Content

बड़ी खबर : भारत में घुसा चीनी सैनिक, सेना ने उसके साथ क्या किया, पढ़ें

बड़ी खबर : भारत में घुसा चीनी सैनिक, सेना ने उसके साथ क्या किया, पढ़ें

Closed
by January 9, 2021 News

शुक्रवार को चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का एक सैनिक अवैध तरीके से सीमा पार करके भारत में घुस गया, सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सैनिक पैंगोंग झील के दक्षिणी इलाके में रेजांगला एरिया में एलएसी ( LAC ) को पार कर भारत में घुस गया। दरअसल भारत और चीन के बीच में तनाव बना हुआ है, कुछ दिनों पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बताया था कि दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है लेकिन लद्दाख स्थित LAC पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीएलए का एक सैनिक रेजांगला एरिया में भारतीय सीमा में घुस गया, चौकस भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिक को दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भारत की ओर से तय प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किन हालातों में चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसा, यह भी पता लगाया जा रहा है कि चीन के सैनिक के भारतीय सीमा में घुसने के पीछे चीन की कोई साजिश तो नहीं है।

चीन के सैनिक के भारतीय सीमा में घुसने और भारतीय सेना द्वारा उसे गिरफ्तार करने की खबर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को दे दी गई है और सीमा प्रबंधन प्रक्रिया के तहत इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों में एलएसी पर तनाव बना हुआ है, दोनों ओर से काफी तादाद में सैनिकों की तैनाती की गई है। कुछ दिनों पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वीकार किया था कि दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसके कोई परिणाम निकल कर नहीं आए, दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media