Skip to Content

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष, योग के ये 7 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे, पढ़िए

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष, योग के ये 7 फायदे आपकी जिंदगी बदल देंगे, पढ़िए

Closed
by June 21, 2023 Health/Fitness, News

21 June. 2023. Health Desk. आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, पूरी दुनिया में लोग योग के प्रति जागृत हो रहे हैं और विभिन्न प्रकार के योगासन सीख रहे हैं और उन्हें अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर रहे हैं। आइए हम आपको योग से होने वाले पांच फायदे बताते हैं जो आपके जीवन को बदल कर रख देंगे….

1- योग न सिर्फ शरीर का व्यायाम है बल्कि यह एक मानसिक व्यायाम भी है, योग करने से जहां एक और शरीर में तनाव और खिंचाव आता है और हमारी मांस पेशियां मजबूत होती हैं, वहीं यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। योग करने से तनाव से राहत मिलती है, अच्छी नींद आती है, व्यक्ति की पाचन क्रिया काफी अच्छी हो जाती है और दिमाग को शांति मिलती है।

2- आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति तनाव में रहता है, योग करने से इंसान को तनाव से मुक्ति मिलती है।

3- योग करने से मांस पेशियों में खिंचाव होता है, शरीर का व्यायाम होता है और इससे शरीर की थकान दूर होती है।

4- योग करने से शरीर की शक्ति बढ़ती है, शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है, हृदय रोग, अस्थमा और मधुमेह जैसे रोग में यह काफी कारगर सिद्ध होता है। शुगर को कम करने में योग काफी कारगर सिद्ध होता है, वही योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा श्वास से जुड़ा होता है इसलिए अस्थमा में भी यह काफी कारगर सिद्ध होता है। रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने से इंसान कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है।

5- योग करने से शरीर का वात, पित्त और कब नियंत्रित रहता है और इनमें संतुलन बना रहता है, ऐसे में व्यक्ति के अस्वस्थ होने की संभावना कम हो जाती है।

6- योग करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है, इसके कारण इंसान का वजन कम हो जाता है और मोटापे में कमी आ जाती है, ऐसा होने से इंसान कई रोगों से दूर हो जाता है।

7- योग में व्यायाम के साथ-साथ स्वसन क्रिया और ध्यान भी शामिल होता है, इसलिए योग एक पूर्ण शारीरिक और मानसिक व्यायाम है जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत करता है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media