Skip to Content

Uttarakhand Good News नीति घाटी में मोबाइल, सौंग बांध को केंद्र की मंजूरी, चंपावत और नैनीताल में पार्कों के लिए धनराशि और भी बहुत कुछ

Uttarakhand Good News नीति घाटी में मोबाइल, सौंग बांध को केंद्र की मंजूरी, चंपावत और नैनीताल में पार्कों के लिए धनराशि और भी बहुत कुछ

Closed
by November 25, 2020 News

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रयासों से चमोली जनपद के सीमांत गांवों में मोबाईल कनेक्टिविटी पहुंच गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने नीति घाटी के जुमा में लगे जियो टावर का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। जियो द्वारा सुकी में भी टावर स्थापित किया गया है। इससे लोगों को 4-जी इन्टरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। नीति घाटी में लगे जियो के इन मोबाईल टावरों से जुमा, जेलम, काजा, गरपत, लौंग, टमक, बकरांसु, फागती, तोलमा, सुरई, सूकी मल्लागांव एवं लाटा गांव के लोगों को मोबाईल कनेक्टिविटी मिलेगी। 

देहरादून की सौंग बांध परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस बहुप्रतीक्षित महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य आरम्भ होने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल रही है। इस परियोजना से 2050 तक की देहरादून शहर व उसके उपनगरीय क्षेत्रों की अनुमानित आबादी को ग्रेविटी आधारित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। ऊर्जा उत्पादन में भी इससे मदद मिलेगी। सिंचाई के लिये पानी की उपलब्धता से कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की स्वीकृति के पश्चात सचिव वित्त अमित नेगी द्वारा जनपद चम्पावत व नैनीताल में पार्कों के निर्माण हेतु धनराशि सम्बन्धित जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गई है। जारी की गई धनराशि में नगर पालिका टनकपुर के अन्तर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु रू. 5.35 लाख, नगर पालिका टनकपुर के वार्ड सं. 10 में पार्क निर्माण हेतु 8.13 लाख तथा जनपद नैनीताल में हल्द्वानी काठगोदाम स्थित  गौला बैराज के दांये एवं बांये पार्श्व पर स्थित मनोरंजन पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु 49.41 लाख की धनराशि शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैंसडोन के अन्तर्गत ज्यूंदाल्यूं जनता इंटर कालेज नैनीडांडा के जीर्णोद्धार हेतु 38.38 लाख की धनराशि भी सचिव वित्त द्वारा जिलाधिकारी पौड़ी को निर्गत की गई है। ये सभी योजनायें मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अन्तर्गत सम्मिलित रही हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय इण्टर कालेज मालसी, चमोली में 3 कक्षा-कक्षों के निर्माण हेतु 67.39 लाख जीआईसी कालसी के भवन मरम्मत हेतु 66.47 लाख तथा विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत चनौदा महात्मा गांधी इंटर कालेज में 4 कक्षों के निर्माण हेतु 96.64 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। ये योजनायें भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अन्तर्गत सम्मिलित रही हैं। इसके साथ ही पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत भवाली में क्राफ्ट टूरिज्म सेन्टर विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा 158.91 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए 40 प्रतिशत धनराशि रू. 63.56 लाख अवमुक्त करने की भी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने तहसील त्यूनी में फायर स्टेशन भवन के निर्माण हेतु 330.80 लाख की आगणित धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media