Skip to Content

जवान हैंं पर शरीर में थकान रहती है, तो ताकतवर बने रहने के ये टिप्स पढ़ें

जवान हैंं पर शरीर में थकान रहती है, तो ताकतवर बने रहने के ये टिप्स पढ़ें

Be First!
by July 10, 2019 Health/Fitness

आजकल के अनियमित खान-पान, बिगड़ती जीवन शैली और दैनिक जीवन की अनेक गलत आदतों से बहुत से लोगों का स्टैमिना जवानी में ही कम हो जाता है। ऐसे लोग काम करते समय बहुत जल्दी थक जाते है। और शरीर में हमेशा आलस्य रहता है। ऐसे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। व्यक्ति के शरीर में सबसे ज्यादा स्टेमिना 16 से 25 साल की उम्र में पाया जाता है। जैसे- जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे स्टैमिना भी कम होने लग जाता है। आज हम आपको शरीर का स्टैमिना बढ़ाने के कुछ आसान उपाय बताएंगे। चलिए जानते है। दोस्तों किसी भी उम्र में स्टैमिना बढ़ाने के ये है 4 रामबाण उपाय, पुरुष जरूर पढ़ें।

शहद और दूध

शहद और दूध में शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते है। शहद और दूध को मिलाकर सेवन करने से इनमें पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है। जिससे शरीर का स्टैमिना तेजी से बढ़ता है। मांसपेशियां मजबूत होती है। शरीर मजबूत और फौलादी बनता है।

पालक

पालक में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन डी और आयरन जैसे पोष्टिक तत्व पाए जाते है। जो शरीर का स्टैमिना तेजी से बढ़ाते है। इसके अलावा पालक के सेवन से शरीर के जोड़ों, घुटनों और अन्य अंगों में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

अनार

अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व और आयरन शरीर के स्टैमिना को तेजी से बढ़ाते है। और कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते है। अनार के नियमित सेवन से शरीर में सीमेन वॉल्यूम और स्पर्म की संख्या भी तेजी से बढ़ती है।

नारियल पानी

नारियल पानी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व, मिनरल्स और विटामिन पाए जाते है। जो शरीर के स्टैमिना को तेजी से बढ़ाते है। और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।

Mirror Health

(हमसे संपर्क या जुड़ने के लिए CLICK करें और हमारे facebook पेज को Like करें)

( अपने आर्टिकल हमें mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें )

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media