Skip to Content

पढ़िए अपनी राशि के अनुसार कौन सा रंग खेलें, होली दे सकती है शुभ समाचार

पढ़िए अपनी राशि के अनुसार कौन सा रंग खेलें, होली दे सकती है शुभ समाचार

Closed
by March 21, 2019 Culture

हिन्दू धर्म में त्योंहारों का अपना विशेष महत्व होता हैं। जिसमें से एक है रंगों का त्योंहार अर्थात होली। कहते हैं न कि हर रंग कुछ दर्शाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर रंग किसी ना किसी राशि से जुड़ा हुआ हैं जो उस व्यक्ति के शुभ-अशुभ का निर्णय भी करता हैं। इसलिए होली खेलते समय अगर आप राशि के अनुसार रंग का चुनाव करें तो यह शुभ फलदायक होता हैं। तो आइये जानते हैं राशी के अनुसार किस रंग से होली खेलना है शुभ।

मेष : मेष राशि के लोग काफी उत्साही होते हैं और थोड़े उग्र भी। इसलिये इस राशि के लोगों को गुलाबी या पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। ये रंग प्यार के माने जाते हैं जो इस राशि के लिए मंगलदायक होते हैं। इस रंग से होली खेलना आपमें निरंतर ऊर्जा-उत्साह का प्रवाह रहेगा और आपकी सुख-समृद्धि के रास्ते खुलेंगे।

वृष : वृष राशि का स्वामी शुक्र है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। वृष राशि के जातक सफ़ेद कपडे पहन कर बैगनी और नारंगी रंगों से होली खेले। यह उनके लिए सुख और सौभाग्य लायेगा।इन रंगों से आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा। वृष राशि के जातक यथा संभव काले अथवा हरे रंग से होली ना खेलें।

मिथुन : यह राशि बुद्ध ग्रह से जुड़ा है जो बुद्धि और वाणी का स्वामी माना जाता है। यह हरे रंग का प्रतिनिधित्व भी करता है। इसलिये इस राशि के लोगों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे आपके जीवन में उत्साह और समृद्धि आएगी, नौकरी-व्यापार में सम्मानजनक उपलब्धि मिलेगी तथा सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हरा रंग आप मेहंदी के पत्तों से प्राप्त कर सकते हैं

कर्क : कर्क राशि का स्वामी चंद्र है और यह जल तत्व की राशि है। इस राशि के जातक बहुत ही कल्पना शील होते है। होली का पर्व इनका पसन्दीदा पर्व होता है।चुकी चंद्रमा सफेद रंग का प्रतीक है।इसलिए सफ़ेद वस्त्र पहन के नीले और हरे रंग से होली खेलने पर हर्ष और शान्ति की प्राप्ति होगी। पीले रंग से होली खेलने पर धन यश और वैभव की प्राप्ति होगी। लाल और नारंगी रंग से परहेज करें।

सिंह : सिंह राशि पर सूर्य का प्रभाव होता है और इसलिए इसके जातक ऊर्जावान होते हैं। इन्हें लाल, पीला और नारंगी रंगों से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करना आप पर ना केवल सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ाता है, बल्कि बुद्धि भी प्रखर करता है तथा आपकी प्रगति के रास्ते खुलते हैं। प्राकृतिक लाल रंग का गुलाल पाना हो तो गुलाब के पत्तों का पाउडर बना लें।

कन्या : कन्या राशि का स्वामी बुध है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है।इस राशि के जातक हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली खेलें। इससे आर्थिक संकट दूर होंगे,सम्बन्धो में मधुरता आयेगी, धन और यश की प्रप्ति होगी। प्रियजनों के सिर और माथे पे हरा या नरंगी रंग लगा के होली खेलना प्रारम्भ करे।

तुला : तुला राशि वालों के लिए बैंगनी, नीला, भूरा और सफेद रंग शुभ माना गया है। होली पर इन रंगों के प्रयोग से आपके संबंध लोगों से और मधुर बनते हैं, साथ ही यह आपको वैभव दिलाता है।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और यह जल तत्व की राशि है। इसलिये इनके लिये लाल,मैरुन और पीले रंग उत्तम है।लाल और मैरून रंग के प्रयोग से इनके जीवन के सभी आर्थिक संकट दूर होंगे।होली के इस अवसर पर अपने उच्च अधिकारियों से भी आसानी से नजदीकियां बना सकते है।विपरीत लिंग के जातक भी इनकी ऒर आकर्षित होंगे। प्रियजनो के चेहरे पर लाल या पीले रंग का गुलाल लगा होली की शुरुआत करे।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए पीला या नारंगी रंग सर्वोत्तम माना गया है। हिंदू धर्म में पीला रंग देवताओं का प्रिय रंग माना जाता है। होली पर इस रंग का प्रयोग पूरे वर्ष आपके स्वभाव को खुशनुमा और नम्र बनाए रखेगा। प्राकृतिक नारंगी रंग पाने के लिए टेसू के फूलों को रात भर पानी में भिगोएं।

मकर : मकर राशि का स्वामी शनि है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। मकर राशि के जातकों को होली खेलना विशेष पसन्द नही लेकिन होली खेलना इनके लिए भी शुभ है। नीले या काले रंग से होली खेलने पर आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी होगी।क्योंकि इन रंगों के प्रयोग से आप परिश्रमी और लक्ष्य के प्रति समर्पित होंगे। आपकी राशि के लिए लाल,भूरा और बैगनी रंग भी उत्तम है।

कुंभ : इस राशि के लोग बेहद उत्साही होते हैं। इनके लिए गहरा नीला और भूरा रंग सर्वोत्तम रहेगा। ये रंग आपके जीवन में शांति और सुकून लेकर आयेंगे।

मीन : मीन राशि का स्वामी गुरु है और यह जल तत्व की राशि है।पीला रंग गुरु का रंग होने के कारण इस रंग से होली खेलना आपके लिये शुभ होगा। आप शिव लिंग पर पीला रंग चढ़ा कर होली खेलने की शुरुआत करे। साथ ही हरा और गुलाबी रंग बी आपके लिये शुभ रहेगा। इन रंगों से होली खेलने पर आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।आप होली में किसी को भी निराश ना करे। बढ़चढ़ कर इस खुशी के पर्व का आनंद लें ।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और लगातार अप़ोट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media