Skip to Content

परिणीति को जूतों के बदले जीजू ने दी भारी रकम, हो गई प्रियंका की शादी

परिणीति को जूतों के बदले जीजू ने दी भारी रकम, हो गई प्रियंका की शादी

Be First!
by December 2, 2018 cinema/Lifestyle

जैसा कि आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनास की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हो गई है, इस शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों के अलावा मुकेश अंबानी जैसे उद्योगपतियों ने भी हिस्सा लिया। पहले शादी ईसाई रीति रिवाज से हुई और उसके बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी की गई। मेहंदी की रस्म की तस्वीरें सार्वजनिक हो गई, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास काफी खुश दिख रहे हैं।

इनके अलावा इस शादी में परिणीति चोपड़ा का भी खुशी का ठिकाना नहीं है, परिणीति चोपड़ा अपने आपको निक जोनास की सबसे प्यारी साली बता चुकी है और इस शादी के फैसले को भी प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा को ही सबसे पहले बताया था।

बताया जा रहा है कि इस शादी में जूते चुराई की रस्म के बदले निक जोनास ने परिणीति चोपड़ा को करीब 10 मिलियन डॉलर दिया है, इसके लिए परिणीति चोपड़ा ने पहले से ही बारगेनिंग शुरू कर दी थी, जिसे वो पहले मीडिया को बता भी चुकी हैंं।

हालांकि इसके लिए उन्होंने सिर्फ 5 मिलियन डॉलर मांगे थे।

( सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए उत्तराखंड पुलिस का नायाब तरीका पढ़िए)

आपको बता दें कि 10 मिलियन डॉलर का मतलब करीब 74 करोड़ रुपये है, तो अब तो आप मानेंगे ना कि परिणीति, निक की सबसे करीबी साली हैंं।

Hem Rawat, Mirror Cinema

(हमसे जुड़ने के लिए CLICK करें और हमारे फेसबुक पेज को LIKE या Follow करें )

( आप भी अपने विभिन्न विषयों पर आर्टिकल हमें mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें )

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media