Skip to Content

दुखद : गौरीकुंड में फिर भूस्खलन, लैंसडाउन में भीषण सड़क दुर्घटना, 6 की मौत

दुखद : गौरीकुंड में फिर भूस्खलन, लैंसडाउन में भीषण सड़क दुर्घटना, 6 की मौत

Closed
by August 9, 2023 News

9 August. 2023. Dehradun. रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में एक बार फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है, इसमें तीन बच्चे दब गए, जबकि पौड़ी जिले के लैंसडाउन में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है।

रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में आज सुबह एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब पांच बजे गौरी गांव में भारी भूस्खलन से तीन बच्चे मलबे में दब गए। तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे का उपचार चल रहा है। बुधवार सुबह गौरी गांव में नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इन बच्चों को गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है।

वहीं मंगलवार देर रात को भारी बारिश के बीच लैंसडाउन के समीप देवडाली रोड़ पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
देर रात्रि थाना सतपुली द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गुमखाल के पास एक कार अनियंत्रित होने से अत्यधिक गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF टीमें मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के पोस्ट सतपुली व श्रीनगर से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन में 04 लोग सवार थे जो गुमखाल बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे। SDRF जवानों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यधिक दुर्गम मार्गों से होते हुए गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुँच बनाई। वाहन सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को रोप स्ट्रैचर की सहायता से लगभग 500 मीटर गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे लापता व्यक्ति की सर्चिंग की जा रही है।
वाहन में सवार व्यक्तियों का विवरण:-
1. चंद्रमोहन सिंह, उम्र 62 वर्ष।
2. दिनेश सिंह, उम्र -63 वर्ष।
3. कमल सिंह, उम्र- 45 वर्ष।
4. अतुल बिष्ट, उम्र- 40 वर्ष।
उपरोक्त सभी लोग गांव- देवदाली, ब्लॉक – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल के निवासी है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media