समाचार
मोदी सरकार ने शुरू किया मिशन कर्मयोगी, पढ़िए क्या है ये और क्या बदलाव आएगा इससे
सिविल सेवा की कार्यपद्धति और सिविल सेवकों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज ऐतिहासिक सुधार का ऐलान किया। मंत्रिमंडल ने मिशन कर्मयोगी शुरु करने का फैसला लिया है जिसके तहत राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम यानी एनपीसी-एससीबी चलाया जाएगा / इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में संसद में जम्मू-कश्मीर के लिए राजभाषा विधेयक लाने को मंजूरी दी गई जिसमें उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, हिन्दी और अंग्रेजी…
गढ़वाल विश्वविद्यालय अंतिम सेमेस्टर परीक्षा तिथि घोषित, पढ़िए पूरी खबर
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यवसायिक पाठ्यक्रम की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय के परिसरों और विश्वविद्यालय से संबंध शिक्षण संस्थानों में 19 सितंबर से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो जाएगी। इससे पहले गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से 1 सितंबर और 10 सितंबर से परीक्षा शुरू करने की घोषणा की गई थी लेकिन कोरोनावायरस देखते हुए छात्रों का…
मसूरी गोलीकांड : जब दो महिलाओं समेत सात आंदोलनकारियों को शहीद कर दिया था पुलिस ने, एक डीएसपी भी शहीद
1994 में अलग उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 1 सितंबर को खटीमा में गोली चली थी, यहां पुलिस की गोली से आंदोलनकारी शहीद हुए थे। खटीमा में गोली चलने की खबर जैसे ही पूरे राज्य में फैली राज्य के लगभग हर जिले और कस्बे में आंदोलनकारियों और आम लोगों में गुस्सा भड़का, 2 सितंबर को जगह-जगह सड़कों पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे। मसूरी में झूलाघर के पास आंदोलनकारियों…
Uttarakhand चीन से तनाव के बीच यहां लड़ाकू जहाज उड़ाए वायुसेना ने, सीमा के उस पार मिसाइल तैनात की है चीन ने
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चीन से सटी सीमा के आसपास भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को अपने लड़ाकू जहाज उड़ाए और यहां स्थिति का जायजा लिया। दरअसल पूर्वी लद्दाख में स्थित भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों की ओर से लगातार उकसावे की कार्रवाई के कारण उत्तराखंड से सटी चीन सीमा पर भी सुरक्षा बल सतर्कता बरत रहे हैं। दरअसल चीन द्वारा लिपुलेख से 100 किलोमीटर की दूरी पर मिसाइल बेस…
Uttarakhand : 13 जिलों में 836 नये कोरोना संक्रमित मिले, पहाड़ों में भी बढ़ रही संख्या, देखिए जिलावार कितने नये संक्रमित
Uttarakhand Covid-19 Daily report for 2 september 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में बुधवार को रिकॉर्ड नंबर में नये कोरोना संक्रमित पाए गए। बुधवार को राज्य में 836 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब राज्य में अभी तक पाए गए कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 21,234 हो गई है, इनमें से 14,437 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अभी तक 291 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।…
Uttarakhand : 12 जिलों में 571 नये कोरोना संक्रमित मिले, देखिए किस जिले में कितने
Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 1 September 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में मंगलवार को 571 नए कोरोना संक्रमित सामने आ गए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 20398 हो गई है, इसमें से 14012 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अभी तक कुल 280 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 11 कोरोनावायरस…
चीनी सैनिकों ने फिर भड़काऊ कोशिश की, सेना ने किया नाकाम : विदेश मंत्रालय
भारत ने पिछले चार दिनों में दूसरी बार चीन पर एलएसी ( LAC ) पर भड़काऊ कदम उठाने का आरोप लगाया है, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि 31 अगस्त को जब दोनों पक्षों के ग्राउंड कमांडर बातचीत कर रहे थे, चीन की सेना ने फिर से उकसाने वाली कार्रवाई की। भारत ने समय पर रक्षात्मक कार्रवाई कर यथास्थिति को बदलने की उसकी एकतरफा कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारत…
उत्तराखंड सरकार की अनलॉक-4 गाइडलाइन जारी, कंटेनमेंट जोन में सख्ती, राज्य में आने वालों पर कोई पाबंदी नहीं
केन्द्रीय गृहमंत्रालय के दिशा निर्देशों के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं, ये गाइडलाइन 1 सितंबर से लागू हो गई है। इसके अनुसार 21 सितंबर से धार्मिक, सामाजिक और अकादमिक कार्यक्रम हो सकते हैं। लेकिन इसमें सिर्फ 100 व्यक्तियों को इजाजत होगी। सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी जैसे कोविड 19 नियमों का पालन करना होगा। इसी तरह…
1 सितंबर, खटीमा गोलीकांड, जब 7 राज्य आंदोलनकारी पुलिस की गोली से शहीद हुए थे
एक सितम्बर 1994 को उत्तराखंड में काले दिन के रूप में याद किया जाता है। हर उत्तराखंडी के जेहन में आज भी वर्ष 1994 के सितंबर महीने की पहली तारीख का वो मंजर ताजा है जब उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर सुबह से हजारों की संख्या में लोग खटीमा की सड़कों पर आ गए थे। इस दौरान ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जनसभा हुई, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या…
Uttarakhand बाप ने दो साल के बच्चे की लात मारकर कर दी हत्या, मां अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही
2 साल के छोटे बच्चे के रोने पर उसके सौतेले बाप ने उसके सीने पर लात मारकर बच्चे की हत्या कर दी, दरअसल सौतेला बाप सो रहा था, इसी बीच में छोटा बच्चा रोने लगा, जब तक कि बच्चे की मां आती, सौतेले बाप ने अपने बच्चे के सीने पर जोर से लात मार दी। इसके बाद बच्चा रो-रोकर तड़पता रहा, मां आरोपी सौतेले बाप से गुहार लगाती रही कि…
