Skip to Content

Home / समाचारPage 868

Uttarakhand : 995 नये कोरोना संक्रमित फिर मिले, देखिए जिलावार कहां कितने संक्रमित मिले

Latest Uttarakhand Covid-19 Update for 11 September 2020, Coronavirus in Uttarakhand health bulletin official. शुक्रवार को राज्य में 995 नए कोरोनावायरस संक्रमित सामने आ गए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 29221 हो गई है। अभी तक इसमें से 19428 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अभी तक कुल 388 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे…

Uttarakhand फिर 1000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित 12 जिलों में मिले, देखिए अपने जिले का हाल

Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 10 September 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 1015 नए मामले सामने आ गए, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 28226 हो गई है, इसमें से 18783 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अभी तक 377 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 5…

Uttarakhand मुख्यमंत्री के ओएसडी की पत्नी की कोरोना से मौत, ओएसडी भी कोरोना संक्रमित पाये गए

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी उर्वादत्त भट्ट की पत्नी वर्षा गोनियाल का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। वह देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थीं, मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्बादत्त और ओएसडी की माताजी भी कोरोनावायरस संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ओएसडी उरवा दत्त भट्ट की पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने…

कंगना रनौत मामले पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नाराज, केंद्र को भेजेंगे मामले की रिपोर्ट

महाराष्ट्र में फिल्म अभिनेत्री कंगना रानाउत और शिवसेना के बीच चल रही तनातनी के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भी एंट्री हो गई है। अभिनेत्री कंगना रनौत के कार्यालय पर बीएमसी ने जब से एक्शन लिया है, तब से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गयी है। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे के…

चीन से तनाव के बीच 5 राफेल वायुसेना में शामिल, रक्षामंत्री राजनाथ का दुश्मन को कड़ा संदेश

अंबाला का आसमान उस वक्त भारतीय वायु सेना का शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया जब विधिवत 5 रफाल लड़ाकू विमानों को वायुसेना में शामिल किया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारले भी मौजूद थी। यहां सबसे पहले सर्वधर्म प्रार्थना की गई, उसके बाद वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों ने एक एयर शो में हिस्सा लिया। फिर रफाल को वाटर कैनन…

Uttarakhand विधायक दुष्कर्म मामले में महिला का ऑडियो वायरल, सुनिए ऑडियो और पूरी खबर पढ़ें

उत्तराखंड में विधायक महेश नेगी प्रकरण सुर्खियों में बना हुआ है, इस मामले में अभी पुलिस जांच की प्रक्रिया चल रही है लेकिन इस सब के बीच पीड़ित महिला और एक पुलिस के सिपाही के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में सिपाही महिला को बता रहा है कि उसको हरिद्वार से ले जाकर देहरादून के विधायक हॉस्टल में तमंचे के बल पर धमकी दी गई, दरअसल…

Uttarakhand : 2 भीषण सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, खाई में गिरे यात्री वाहन

उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई है, इसमें कई लोग घायल भी हो गए हैं। चमोली जिले में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि अल्मोड़ा जिले में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों ही जगह पर यात्री वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से काफी गहरी खाई में गिर गये, दोनों घटनाओं में…

Uttarakhand गढ़वाल के इस गांव में पहली बार पहुंची बस, लोगों ने नाच-गाकर स्वागत किया

उत्तराखंड के कई दूरदराज के इलाकों में आजादी के इतने साल बीत जाने के बावजूद भी अभी सड़क नहीं पहुंची है। और जिन इलाकों में नई नई सड़क पहुंच रही है वहां लोगों की खुशी देखते ही बनती है। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के जीवाणु गांव में पहली बार बस पहुंची, लोग इतने खुश हुए कि लोगों ने नाच गाकर बस का स्वागत किया। दरअसल सड़क नहीं होने के कारण…

प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को लेकर राज्य सरकार को दिये निर्देश, पुनर्निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान और श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिये कि श्री बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वहां का पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व बना रहे।मिनी स्मार्ट, स्पिरीचुअल सिटी के रूप में विकसित किया जाए। होम स्टे भी विकसित जा सकते हैं। निकटवर्ती…

Uttarakhand वन-विभाग रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, कैम्पा की महत्वपूर्ण बैठक में बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड कैम्पा की बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वनों के विकास के लिए पौधारोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। पौधों का सर्वाईवल रेट बढ़ाने के लिए लगातार माॅनिटरिंग की जानी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग रोजगार सृजन के…

Loading...
Follow us on Social Media