Skip to Content

Home / समाचारPage 830

देश के सबसे लम्बे भारी वाहन झूला पुल डोबरा-चांठी पर शुरू हुआ यातायात, मुख्यमंत्री ने निर्माण में देरी के लिए दुख जताया

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर टिहरी में बहुप्रतीक्षित डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण कर टिहरी वासियों को बड़ी सौगात दी है। पुल का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 295 करोड़ लागत के 725 मी लम्बे इस भारी वाहन झूला पुल की क्षेत्रवासी पिछले 14 वर्षों से इंतजार में थे पुल पर आवाजाही शुरू होने से अब आवागमन सुविधाजनक होने के…

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, पढ़िए कई महत्वपूर्ण बातें कही

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 20 वीं वर्षगांठ पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों का स्मरण करते हुए कहा कि नए भारत के निर्माण में उत्तराखण्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय…

Uttarakhand मामुली बात पर युवक के साथ की ऐसी हरकत, कि बेचारा रह-रहकर बेहोश हो रहा

उत्तराखंड में एक युवक के साथ दबंगों ने ऐसी हरकत कर दी कि युवक अभी भी रह रह कर बेहोश हो रहा है। दरअसल युवक शादी विवाह में डेकोरेशन का काम करता है, शनिवार शाम को युवक की इलाके के कुछ बदमाशों के साथ कहासुनी हो गयी, बदमाशों ने युवक की मौके पर तो पिटाई की ही, उसके बाद उसको अपने साथ जंगल में ले गए। बदमाशों ने युवक की…

Uttarakhand महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में हाई स्पीड फ्री वाई-फाई इंटरनेट शुरू, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, बना ऐसा पहला राज्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के लोगों को महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने वाला देश का प्रथम राज्य बनने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को पूरी दुनिया से जुड़ने…

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने माउंटेन टैरेन बाइकिंग रैली का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित माउंटेन टैरेन बाइकिंग रैली का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया। राज्य के 21वें वर्ष में प्रवेश के लिए सभी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य भौगोलिक विषमताओं से भरा प्रदेश है, जिसमें साहसिक खेलों की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा…

जो बाइडन बने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति, भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी उपराष्ट्रपति

जो बाइडन अमेरिका के अगले और 46वें राष्ट्रपति होंगे, अहम माने जा रहे पेंसिल्वेनिया राज्य में जो बाइडन ने बड़ी जीत हासिल करने के बाद व्हाइट हाउस तक पहुंचने के लिए ज़रूरी 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट के आंकड़े को पार कर लिया, इस वक्त पूरे अमेरिका में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर जो बाइडेन को जीत की बधाई दी है और उन्होंने उम्मीद जताई है…

Uttarakhand भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत, 2 लोग गंभीर घायल

उत्तरकाशी की मोरी तहसील में एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। सभी लोग जखोल गांव केे रहने वाले हैं। ये हादसा रविवार सुबह करीब 4:00 बजे हुआ, वाहन जखोल से पुरोला आ रहा था। पांवतत्ला गांव से एक किलोमीटर पीछे गुंयाघाटी के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन खाई में जा गिरा।…

Uttarakhand : 12 जिलों में फिर मिले 243 नये कोरोना संक्रमित, देखिए आपके जिले में कितने

Uttarakhand Covid-19 Latest Update for 8 November 2020, Coronavirus in Uttarakhand, Health Bulletin. रविवार को उत्तराखंड में 243 नये मरीज सामने आए, अब राज्य में इस वक्त एक्टिव केसों की संख्या 3972 हो गयी है। आगे देखिये जिलावार रविवार को आए नये मामले… जिलावार रविवार को आए नये मामले… 1.अल्मोड़ा-2 2.बागेश्वर में-1 3.चमोली में -3 4.चंपावत में -7 5.देहरादून में -97 6.हरिद्वार में -54 7.नैनीताल जिले में -14 8.पौड़ी में…

Uttarakhand यहां मिठाई की दुकान में बड़ा धमाका, 25 से ज्यादा घायल, कई लोग गंभीर हालत में

उत्तराखंड में एक मिठाई की दुकान में धमाका होने से 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, कुछ की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि धमाका मिठाई की दुकान में सिलेंडर में ब्लास्ट होने का कारण हुआ। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। यह घटना उत्तराखंड के रुड़की के मंगलौर इलाके की है। हादसा दिन में…

Uttarakhand मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

रुद्रप्रयाग : SDRF टीम रुद्रप्रयाग रतुड़ा से ( पूर्व में एक व्यक्ति के अलकनन्दा में डूबने की घटना में सर्चिंग हेतु) रुद्रप्रयाग बाजार को रवाना हुई थी कि रुद्रप्रयाग से आधा किलोमीटर पहले सड़क के पास काफी भीड़ इकट्ठा दिखाई दी जिस पर टीम द्वारा कुछ व्यक्तियों से पूछा गया। जिस पर जानकारी प्राप्त हुई कि एक बाइक सड़क से नीचे गिरी दिखाई दे रही है। किसी अनहोनी की आशंका…

Loading...
Follow us on Social Media