समाचार
Uttarakhand यहां पोस्टमास्टर ने ही लोगों के करीब 2 करोड़ गायब कर दिये, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस ने एक ऐसे पोस्टमास्टर को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोप है कि उसने विभिन्न गांव के करीबन 1500 लोगों के करीब दो करोड़ रुपए गायब कर दिए हैं। दरअसल पोस्ट ऑफिस में अपने बचत खातों और विभिन्न योजनाओं से जुड़े खातों में लोग पैसे जमा करने के लिए आते थे लेकिन पोस्ट मास्टर पर आरोप है कि वह खातों में पैसा जमा नहीं करता था जबकि लोगों…
Video भ्रम फैलाने और किसानों के कंधे पर रखकर बंदूकें चलाने वालों को देश के किसान परास्त करके रहेंगे : पीएम मोदी
गुजरात के कच्छ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कृषि कानूनों पर विरोध करने वाले किसान संगठनों और राजनीतिक दलों पर निशाना साधा, पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की ईमानदार नीयत और ईमानदार प्रयास को पूरे देश ने आशीर्वाद दिया, हर कोने के किसानों ने आशीर्वाद दिए। मुझे विश्वास है कि भ्रम फैलाने वाले और किसानों के कंधे पर रखकर…
Uttarakhand नवविवाहिता समेत 3 लोगों की मौत, ऊपर सड़क से नीचे सड़क पर गिरा यात्री वाहन
उत्तराखंड में सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया, इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक नवविवाहिता भी शामिल है। महिला का पति इस दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि तेज मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, तेज रफ्तार वाहन ऊपर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। घटना इतनी…
Uttarakhand चार महीने बाद था रिटायरमेंट, लेकिन शहीद होने की खबर पहुंची घर पर, इलाके में शोक की लहर
उत्तराखंड के हवलदार मुकेश कुमार ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। वह अरुणाचल के बोमडिला में कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। शहीद हुए हवलदार मुकेश को चार अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होना था। लेकिन इससे पहले ही उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे घर पहुंचेगा। शहादत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। नौ कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार मुकेश काशीपुर के ग्राम नंदरामपुर में रहते थे। इसी…
Uttarakhand : 13 जिलों में 496 नये कोरोना संक्रमित मिले, देखिए अपने जिले का हाल
Coronavirus in Uttarakhand, Covid-19 updated Health bulletin for 15 December 2020. मंगलवार को 496 नए कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए, 524 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए। 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसेज की संख्या 6089 हो गई है। आगे देखिए जिलावार मंगलवार को आए नए कोरोनावायरस संक्रमित…. जिलावार मंगलवार को आए नए कोरोनावायरस संक्रमित…….
1971 भारत-पाक युद्ध के 50 साल, पीएम मोदी रौशन करेंगे स्वर्णिम विजय मशाल
1971 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्वलित करेंगे।Prime Minister Narendra Modi to light up ‘Swarnim Vijay Mashal’ and begin 50th anniversary celebrations of Indo-Pak War In December 1971, the Indian Armed Forces secured a decisive and historic Victory over Pakistan Army, which led to creation of a Nation – Bangladesh…
उत्तराखंड की बहू बनी ज्वाला गुट्टा की बहन, कुमाऊंनी पिछौड़े में सजी दिखी दुल्हन
अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की बहन इन्शी गुट्टा उत्तराखंड की बहू बन चुकी हैं। इन्शी की शादी पिछले शनिवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के निवासी संजय के साथ हुई है। संजय बिष्ट हैदराबाद में गूगल कंपनी में काम करते हैं जबकि इनशी अपना बिजनेस चलाती हैं। इनशी की शादी पूरे कुमाऊंंनी रीति रिवाज के साथ हुई, शादी की तस्वीरों में इंशी कुमाऊंंनी दुल्हन की तरह तैयार हैं और…
सीएम त्रिवेन्द्र ने की घोषणा, एल.ई.डी. लाईट निर्माण में लगे महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा 50 हजार का रिवोल्विंग फंड
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के 11 उद्यमियों को ‘परियोजना आवंटन पत्र‘ वितरित किए। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने एल.ई.डी. ग्राम लाईट योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ‘‘एनर्जी वॉरियर्स‘‘ के रूप में सम्मानित किया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ‘ऊर्जा दक्ष ग्राम‘ के प्रधानों…
चीन-पाकिस्तान पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बड़ा बयान, कहा देश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार
लद्दाख स्थित भारत-चीन सीमा एलएसी (LAC) पर चीन से चल रहे तनाव के बीच भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। चीन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारत चीन से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि लद्दाख में भारत और चीन के बीच…
अल्मोड़ा : भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 1 व्यक्ति बुरी तरह घायल
अल्मोड़ा : आज सोमवार देर शाम को सल्ट तहसील के नौकुचिया -रणथमल मार्ग पर एक निजी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है, कार में चार लोग सवार थे , तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक घायल को देवयाल अस्पताल ले जाया गया है। नेटवर्क की परेशानी की चलते इस इलाके में संपर्क भी नहीं हो पा रहा हैं। देर शाम एसडीएम सल्ट शिप्रा…
