Skip to Content

Home / समाचारPage 760

Uttarakhand आइसोलेशन में रहते हुए मुख्यमंत्री वर्चुअली कर रहे हैं लगातार कामकाज, कहा जनहित के काम नहीं रूकने चाहिए

देहरादून : कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आइसोलेशन में रहते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बीजापुर सेफ हाउस से लगातार वर्चुअली शासकीय कामकाज कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि उनके संक्रमित होने का विकास कार्यों की प्रगति पर कोई प्रभाव न पड़े। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने विश्व मौसम विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया, जिसमें उन्होंने भारत सरकार…

Uttarakhand छात्र-छात्राओं की फीस को लेकर नया आदेश जारी, अभिभावक ध्यान दें, देखें आदेश

उत्तराखंड शासन से फीस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी करते हुए भौतिक रूप से खुल चुके कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 व 11 की फीस को लेकर निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जो स्कूल सरकार के निर्देश उपरांत से संचालन शुरू कर चुके हैं उन्हें इन कक्षाओं के भौतिक रूप से संचालित…

Video पहाड़ के पानी और जवानी पर बोले पीएम मोदी, देश भर में ‘कैच द रेन’ अभियान की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जलशक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच केन- बेतवा सम्पर्क परियोजना के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गये, नदियों को आपस में जोड़ने की राष्ट्रव्यापी योजना की यह पहली परियोजना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों में…

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर लिखकर दी जानकारी

देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पोजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद को isolate कर लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये उन्होंने ये जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री तीरथ ने लिखा है कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ और मुझे कोई परेशानी नहीं है । डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत…

विश्व जल दिवस : उत्तराखंड के धारे और नौले, जरूरत है इन्हें पुनर्जीवित करने की, नहीं तो प्यासे रहेंगे पहाड़

उत्तराखंड के पहाड़ों से उत्तर भारत की अधिकतर नदियां निकलती हैं, यहां से निकली नदियां कई लोगों की प्यास बुझाती हैं, लेकिन विडंबना है कि देश के एक बड़े हिस्से की प्यास बुझाने वाला उत्तराखंड खासकर गर्मी के मौसम में कई जगहों पर खुद प्यासा रहता है। इन जगहों पर लोगों को पानी का इंतजाम करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पिछले कुछ समय में उत्तराखंड में कई सारी…

केन्द्र ने उत्तराखंड सरकार को चेताया, हरिद्वार कुम्भ के दौरान आ सकता है कोरोना मामलों में उछाल, दिये ये निर्देश

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने उच्च स्तरीय केन्‍द्रीय टीम के उत्तराखंड के दौरे के समय उठाई गई चिंताओं तथा कुम्‍भ मेले के दौरान कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कड़े उपायों की आवश्यकता पर जोर देते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। हरिद्वार में चल रहे कुम्‍भ मेले के लिए राज्य द्वारा किए गए चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों के…

उत्तराखंड सरकारी नौकरी : 1,000 पदों पर अप्रैल से होने वाली है भर्ती, अभी से तैयारी कर लीजिए

देहरादून। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका आने वाला है। अगले कुछ दिनों में यानि अप्रैल माह में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ग के 1000 से अधिक पदों में विज्ञप्ति जारी करने वाला है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अगले कुछ दिनों में समूह ग के एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी में है। इन पदों…

कार्बेट टाइगर रिजर्व में राज्य सरकार की उत्कृष्ट पहल, देश में पहली बार महिलाएं नेचर गाइड और जिप्सी चालक के रूप में कर रही हैं कार्य

नैनीताल। मुख्यमंत्री तीरथसिंह रावत ने आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर नैनीताल जनपद के रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वन और जन की दूरी कम करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि राज्य में वन संरक्षण एवं संवर्धन में राज्य की महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा इसके फलस्वरूप स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए…

उत्तराखंड पुलिस को शर्मसार करने वाला कांड कर दिया इस अधिकारी ने, CBI ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने उत्तराखंड पुलिस के एक वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। देहरादून में इस पुलिस अधिकारी के निवास पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। प्रथम दृष्टया जिस तरह के आरोप इस पुलिस अधिकारी पर लगे हैं उससे उत्तराखंड पुलिस की छवि खराब हुई है और यह उत्तराखंड पुलिस के लिए एक शर्मसार कर देने वाली घटना है। दरअसल 8 दिसंबर को पुलिस…

उधम सिंह नगर : पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज, अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे पत्रकार

रुद्रपुर में पत्रकार के खिलाफ झूठा मुकदमा करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। आज जनपद के तमाम पत्रकारों ने एसएसपी कैम्प कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर दोनों अधिकारियों को हटाने और मुकदमा वापस लेने की मांग की है। थाना पंतनगर में पत्रकार व उसके भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने ओर पत्रकारों के साथ अभद्रता करने के मामले में आज ऊधमसिंहनगर सहित नैनीताल जिले के तमाम पत्रकारों…

Loading...
Follow us on Social Media