Skip to Content

Home / समाचारPage 759

Uttarakhand पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, राज्य सरकार की एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स शिफ्ट

कोरोना से संक्रमित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई, रावत को दिल्ली के एम्स शिफ्ट किया गया है। हरीश रावत को दिल्ली एम्स शिफ्ट करने के लिए राज्य सरकार के एयर एंबुलेंस की मदद ली गई, इसके लिए खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निर्देश दिए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। हरीश रावत…

Uttarakhand दलित युवती से पहले दुष्कर्म, उसके बाद आरोपियों के परिजनों ने पीटा

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म और उसके बाद आरोपियों के परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है। घटना 20 मार्च की है और पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ गांव के कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता की ओर से राजस्व पुलिस में शिकायत भी…

Uttarakhand अवैध निर्माण को वैध करने का एक मौका, राज्य में ’एक बार समाधान योजना 2021′ लागू

आम लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर ‘एक बार समाधान योजना, 2021’ लागू की गई है। इस बारे में शासन से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने आम जन की सहूलियत के लिए भवन उपविधि का सरलीकरण भी जल्द ही करने के निर्देश दिये हैं।  पूर्व में एक बार समाधान योजना के क्रियान्वयन में उत्पन्न व्यवहारिक कठिनाईयों का निराकरण…

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु दी वित्तीय स्वीकृति, विस्तार से पढ़ें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने जिन विभागों के अन्तर्गत कार्यों को वित्तीय स्वीकृतियां दी है उनमें…. सिंचाई विभाग- मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत कपकोट में सरयू नदी के उदगम स्थल के विकास एवं बागेश्वर में सरयू नदी के दांये पार्श्व पर हनुमान मंदिर के समीप पर घाट के निर्माण हेतु 198.04 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की…

Uttarakhand अचानक बढ़ा कोरोना ग्राफ, 1 दिन में 200 संक्रमित, देखिए कहां-कहां मिले

कई महीनों तक उत्तराखंड में काफी कम संख्या (50 के आसपास) में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद आज बुधवार 24 मार्च को एकाएक 1 दिन में मिलने वाले कोरोनावायरस मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार को राज्य में 200 नए कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में इस वक्त 1115 सक्रिय कोरोना के मरीज हैं, बुधवार को 49 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट…

Haridwar Kumbh 2021 आने के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी, या साथ में लाएं टीकाकरण का प्रमाणपत्र

हरिद्वार कुंभ को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद अब हरिद्वार कुंभ में आने वाले हर श्रद्धालु को आने से पहले कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। ये रिपोर्ट हरिद्वार में प्रवेश करने से 72 घंटे पहले तक की होनी चाहिए। राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में…

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित, सैंकड़ों लोग आए हैं संपर्क में

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कल मंगलवार को हरीश रावत ने होली मिलन कार्यक्रम रखा था, जहां हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई समर्थकों के साथ सामूहिक होली का आयोजन भी किया था।उससे पहले हरीश रावत ने एनएसयूआई के होली मिलन समारोह में भी शिरकत की थी। हरीश रावत ने ट्वीट कर…

Uttarakhand ग्राम प्रहरियों का मानदेय 1200 से बढ़ाकर 2000, कई अन्य कार्यों को मुख्यमंत्री ने दी वित्तीय मंजूरी, पढ़ें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चौकीदारों की भांति राजस्व के ग्राम प्रहरियों के मानदेय रू0 1200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 2000 कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने जिन विभागों के अन्तर्गत कार्यों को वित्तीय स्वीकृतियां दी है उनमेंः-   लोक निर्माण विभाग- मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के तहत…

1 अप्रैल से 45 से अधिक उम्र के लोग ले सकेंगे कोरोना वैक्सीन, पढ़िए इसके लिए क्या करें

केंद्र सरकार ने निर्णय किया है कि देश में अब 45 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना टीका लगवा सकेंगे, अभी तक देश में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगवाने के बाद 60 साल के ऊपर के बुजुर्ग और 45 साल से ऊपर के वह लोग जिनको किसी तरह की बीमारियां है उनका टीकाकरण किया जा रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण…

उत्तराखंड आए एक बस के सभी यात्री कोरोना संक्रमित, राज्य सरकार सख्त, गाइडलाइन हुई जारी

गुजरात से उत्तराखंड आई एक बस के सभी यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बस में 22 यात्री सवार थे, ये सभी लोग ऋषिकेश घूमने आए हुए थे, यहां इनका कोरोनावायरस टेस्ट कराया गया जो अब पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी यात्री उत्तराखंड से जा चुके हैं लेकिन इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण यहां हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की…

Loading...
Follow us on Social Media