Skip to Content

Home / समाचारPage 752

पिथौरागढ़ : घर में मिले पति, पत्नी और दो साल की बच्ची के शव, इलाके में हड़कंप

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील के गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके को रवाना हो चुकी है। बेरीनाग तहसील के चचरेत गांव में एक व्यक्ति कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी व दो वर्षीय बेटी मृत मिली हैं।तहसील बेरीनाग के चचरेत गांव…

देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव, प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के साथ की बैठक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिग में देश में कोविड-19 और वैक्सीनैशन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों के साथ-साथ जनता को…

Uttarakhand : 24 घंटे में 787 कोरोना संक्रमित, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा, बाकी जिलों के आंकड़े भी देखिए

गुरुवार को उत्तराखंड में 787 मामले सामने आए। अकेले देहरादून में 239 मामले सामने आए हैं वहीं हरिद्वार में 277 मामले आए हैं इसके बाद नैनीताल में 132 मामले सामने आए हैं। चंपावत में 1, चमोली में 10, बागेश्वर 6 और अल्मोड़ा में 16, पौड़ी में 8, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में 39, उधमसिंह नगर में 34 और उत्तरकाशी में 7 मामले सामने आए। आज 3…

Uttarakhand नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग को डेढ़ लेन करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा, इस मांग को लेकर आंदोलनरत हैं ग्रामीण

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज सड़क को डेढ़ लेन करने की मांग कर रहे नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की मुराद पूरी कर दी है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने आज घोषणा कर दी है। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी हो गए हैं। पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने यह एक अहम फैसला लिया है, जिसकी मांग के लिए स्थानीय ग्रामीण आंदोलन कर रहे…

कुम्भ मेला, हरिद्वार और पूर्णागिरी मेले में आने वाली महिलाओं को मिलेगी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा

देहरादूनः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सूबे की मातृशक्ति को एक शानदार सौगात दी है। कुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर यहां महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन की बसों मेें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में मुख्यमंत्री जी का यहा कदम बेहद अहम है। इन दिनों देवभूमि की धर्मनगरी में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश विदेश के श्रद्धालू यहां पुण्य लाभ के लिए…

पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली, वहीं अब कार्यालयों में भी लग सकेगा टीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। पुदुचेरी की नर्स निवेदा और पंजाब की नर्स निशा शर्मा ने पीएम मोदी को टीका लगाया। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि टीकाकरण वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है। पीएम ने वैक्सीन के योग्य लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना टीके की दूसरी खुराक देने वाली…

Uttarakhand : 1109 कोरोना संक्रमित पिछले 24 घंटे में, 5 मौत, जिलावार विवरण देखें

7 April 2021 : आज उत्तराखंड में 1109 कोरोना मरीज मिले, वहीं आज 5 मरीजों की भी मौत हो गई। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या अब 4526 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मरीजों का आंकड़ा देहरादून में है, जहां 509 मरीज मिले। हरिद्वार में 308, नैनीताल में 113, पौड़ी गढ़वाल में 57, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी गढ़वाल में 19, उधम सिंह नगर में 84, चंपावत में 5, चमोली में…

परीक्षा पे चर्चा : पीएम मोदी बोले, सारी टेंशन परीक्षा हॉल के बाहर छोड़कर जाएं, और क्या बोले पढ़िए

बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छात्रों को अपनी सारी टेंशन परीक्षा हॉल के बाहर छोड़कर जानी चाहिए। छात्रों को यह सोचना चाहिए कि उन्होंने जितनी तैयारी करनी थी, कर ली और अब उन्हें अपना पूरा ध्यान प्रश्नों के उत्तर देने में लगाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने और…

केंद्र से उत्तराखंड को राजमार्ग दुर्घटना के लिए 2 एंबुलेंस मिलीं, मुख्यमंत्री ने शुक्रिया अदा किया

केन्द्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को राजमार्ग घटना प्रबन्धन हेतु 2 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का राजमार्ग घटना प्रबन्धन हेतु उत्तराखण्ड राज्य को एम्बुलेंस उपलब्ध कराए जाने पर आभार व्यक्त किया है। बुनियादी चिकित्सा उपकरणों से लैस ये 02 एम्बुलेंस राजमार्गों में होने वाली दुर्घटनाओं में एक त्वरित बचाव उपकरण के साथ ही मोबाईल डिस्पेंसरी के…

Uttarakhand : 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत, इस साल विकास कार्यों में होगा खर्च

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु  12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाए। प्रदेश का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता…

Loading...
Follow us on Social Media