समाचार
हरिद्वार महाकुंभ में नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र बीर विक्रम शाह भी पहुंचे, संतों के सानिध्य में की पूजा-अर्चना
हरिद्वार महाकुंभ में नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह भी पहुंचे हुए हैं। राजा ज्ञानेंद्र ने हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान किया और कई संत महात्माओं के दर्शन किए, इस दौरान राजा ज्ञानेंद्र ने संतों के साथ जमीन में बैठकर पूजा अर्चना भी की। हरिद्वार महाकुंभ में नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह के आगमन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने राजा को प्रेषित…
कोरोना से स्वस्थ होकर एम्स दिल्ली से हरीश रावत डिस्चार्ज, कहा “धन्यवाद जिंदगी”
लगातार 17 दिन तक कोरोना से लड़ने के बाद रविवार को पूर्व सीएम हरीश रावत को एम्स से छुट्टी मिल गई। दिल्ली एम्स के चिकित्सकों ने रावत की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने फेसबुक पर मार्मिक शब्दों में उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें इस बीमारी से जूझने में किसी न किसी तरह मदद की , पूर्व सीएम ने…
लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदान किया पुरस्कार
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केन्ट रोड स्थित कैंप कार्यालय में नरेन्द्र सिंह नेगी को केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया। सी.पी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह नेगी को गायन के माध्यम से पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति लोक चेतना विकसित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने गीतों…
उधम सिंह नगर : गेहूं के खेत में आग, 30 से 35 एकड़ भूमि पर खड़ी व कटी फसल जल कर खाक
उत्तराखंड, उधम सिंह नगर के सीमान्त खटीमा के चकरपुर इलाके के कुटरी नदन्ना गांव के किसानों के खेतों में अज्ञात कारणों से लगी आग, 30 से 35 एकड़ गेंहू की फसल खेत में जल कर हुई खाक, स्थानीय ग्रामीण व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मिल कर बमुश्किल आग पर किया काबू, तहसील प्रसाशन की टीम भी सूचना पर नुकसान के आकलन को घटना स्थल पर पहुँची। खटीमा तहसील क्षेत्र में…
Uttarakhand दुगड्डा में गुलदार ने 4 साल की मासूम को मार डाला, इलाके में दहशत में आये लोग
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम गोदी बड़ी में एक चार वर्षीय बच्ची पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया, उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वन विभाग ने गांव में गश्त शुरू कर दी है, वहीं गुलदार को ट्रैक करने के लिए कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। दुगड्डा रेंज के रेंजर किशोर नोटियाल ने…
Uttarakhand : फिर मिले 1233 कोरोना संक्रमित, देखिए किस जिले में कितने नये मरीज
आज राज्य में 1233 कोरोना संक्रमित मिले। 317 लोग आज स्वस्थ हो कर घर लौटे। राज्य में कोरोना से 3 मौत के साथ अब तक 1752 लोगो की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तराखण्ड में एक्टिव कोरोना केस की संख्या 6241 पहुंच गई है। आज जिलेवार नए कोरोना संक्रमितों की संख्या- देहरादून- 589 हरिद्वार – 254 नैनीताल- 129 उधमसिंह नगर- 90 टिहरी- 58 पौढ़ी- 50 चमोली- 16 रुद्रप्रयाग- 16 अल्मोड़ा-…
Uttarakhand देहरादून में नाइट कर्फ्यू, हरिद्वार, नैनीताल, दून और हल्द्वानी में स्कूल बंद, राज्य कैबिनेट का फैसला
उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जो इस प्रकार हैं :- ● हाल ही में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत द्वारा लिया गया गैरसैंण कमिश्नरी बनाने के फैसले को मंत्रिमंडल ने स्थगित किया है। ऐसा कर सीएम तीरथ ने जनभावनाओं का सम्मान किया है। ● देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात्रि 10 बजे से सुबह 05 बजे तक रहेगा…
Uttarakhand : 12 जिलों में 748 नये कोरोना मामले, देखिए जिलावार विवरण
शुक्रवार को उत्तराखंड में 748 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा देहरादून में 335 मामले और हरिद्वार में 229 मामले जबकि पौड़ी गढ़वाल में 30 मामले सामने आए हैं। वहीं उत्तरकाशी में 2 मामले और टिहरी गढ़वाल में 18 मामले सामने आए हैं। बागेश्वर में 9 लोग संक्रमित हुए हैं तो वहीं नैनीताल में 22 मामले सामने आए हैं जबकि अल्मोड़ा…
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह पलटेंगे त्रिवेन्द्र सरकार का सबसे बड़ा फैसला, देवस्थानम बोर्ड को खत्म करने की तैयारी
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सरकार का एक और बड़ा फैसला पलटने जा रहे हैं। त्रिवेंद्र सरकार के दौरान बने देवस्थानम बोर्ड को लेकर पांडा पुरोहित समाज मे खासी नाराजगी थी। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा, लेकिन फिर भी नाराजगी कम नहीं हुई। वहीँ जब तक त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम रहे देवस्थानम बोर्ड के फैसले को कोई हिला नहीं सका, लेकिन अब क्योंकि तीरथ सिंह रावत सीएम बन गए हैं…
पवनदीप राजन को हुआ कोरोना, ऐसे वक्त पर उत्तराखंड को कर रहे हैं खूब मिस
मुंबई- इंडियन आइडल में सभी के दिलों पर राज करने वाला उत्तराखंड का लाल पवनदीप राजन कोरोना की चपेट में आ गया है। आपको बता दें कुछ दिन पहले ‘इंडियन आइडल 12’ के होस्ट आदित्य नारायण के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब शो के के बेहद लोकप्रिय प्रतियोगी पवनदीप राजन भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। इंडियन आइडल से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते…
