Skip to Content

Home / समाचारPage 749

Haridwar निरंजनी अखाड़े ने की कुंभ समाप्ति की घोषणा, कोरोना को देखते हुए दूसरे अखाड़ों से भी ऐसा करने की अपील की

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरिद्वार महाकुंभ में शामिल साधु-संतों के एक प्रमुख अखाड़े निरंजनी अखाड़ा ने हरिद्वार महाकुंभ को समाप्त करने की घोषणा की है। अखाड़े की ओर से दूसरे अखाड़ों से भी ऐसा ही करने की अपील की गई है। अखाड़े की ओर से महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि हरिद्वार महाकुंभ में श्रद्धालुओं, साधु-संतों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए निरंजनी अखाड़ा…

Dehradun अब कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान कटेगा, डीएम ने कहा मुकदमा भी दर्ज होगा

देहरादून में शुक्रवार से कोविड-19 के नियम सख्ती से लागू कराये जाएंगे। प्रशासन व पुलिस के हरिद्वार कुंभ में व्यस्त होने के कारण जिले में कोविड सुरक्षा की व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही थी। मुख्य शाही स्नान के बाद अधिकारियों व पुलिस का लौटना शुरू हो गया है, अब देहरादून में व्यवस्था सख्त हो जाएगी।जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में कोरोना के मामले लगातार बढ़…

उधम सिंह नगर : मेडिकल कॉलेज में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप

मेडिकल कालेज रुद्रपुर में एक और बुजुर्ग की कोरोना से मौत का मामला सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। नगर निगम की टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए कोविड की गाइड लाइन के अनुसार दाह संस्कार कर दिया है। मृतक बुजुर्ग 11 अप्रैल से बीमार चल रहा था।  ऊधमसिंहनगर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।…

CBSE : 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित, कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को सीधे नंबर दिए जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को लेकर बाद में फैसला लेने की बात कही गई है। दसवीं के छात्र छात्राओं का बाद में बिना परीक्षा के परिणाम घोषित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल…

Uttarakhand सरकारी कर्मचारियों और कार्यालयों के लिए कोरोना को देखते हुए दिशानिर्देश जारी, मुख्य सचिव ने 25 बिंदुओं का आदेश जारी किया, पढ़िए

कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों और कार्यालयों के लिए सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया है। 25 बिंदुओं का यह महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से जारी किया गया। आदेश में कार्यालयों में साफ सफाई, किसी तरह के कोरोनावायरस संक्रमण की निगरानी, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करना और कोरोनावायरस से बचने के लिए…

Uttarakhand मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने अंबेडकर जयंती पर दलित नेता के घर भोजन किया, देहरादून के लोअर तुनवाला में कार्यक्रम में हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुधवार को लोअर तुनवाला, देहरादून में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 130वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी, महान नेता और समाज सुधारक डॉ० भीमराव आंबेडकर जी ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने भारत के…

तस्वीरें : हरिद्वार कुम्भ के मुख्य शाही स्नान में साढ़े 13 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया, विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने भी गंगा में डुबकी लगाई

Update 10 PM हरिद्वार महाकुंभ में मेष संक्रांति और बैसाखी के शाही स्नान में श्रद्धालुओं और सभी 13 अखाड़ों के संतों ने क्रमवार हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान किया। सुबह सात बजे से पहले श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुंड पर स्नान किया। मेला पुलिस के मुताबिक शाही स्नान पर 13 लाख 51 हजार 631 लोगों ने स्नान किया। Update 14 April 2021, 2 PM हरिद्वार महाकुंभ में आज अमृत योग है,…

उधम सिंह नगर : सरकारी जमीन को प्लॉटिंग कर भू-माफियाओं ने बेच दिया, अधिकारियों में मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त क्षेत्र खटीमा ग्राम मुंडेली में दो से ढाई एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ भू माफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग कर बेच दिया गया। सूचना पर खटीमा उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट के निर्देशानुसार राजस्व टीम ने सरकारी भूमि पर पहुंच, जिसका खसरा संख्या 246/2,273/1 रकवा 0.558,0.121,1.401 हेक्टेयर सरकारी भूमि की पैमाइस कर निर्माण कार्य को रोक कोतवाली खटीमा में लेखपाल अनिल कुमार द्वारा नामजद तहरीर देकर सरकारी…

Uttarakhand बढ़ा संक्रमण, 24 घंटे में 1953 नये मामले, अपने जिले का हाल देखें

उत्तराखंड में आज 1953 कोरोना मामले सामने आये तो वहीं 13 लोगों की मौत हुई, सबसे ज्यादा देहरादून में 796, हरिद्वार में 525, नैनीताल में 205 और उधम सिंह नगर में 118 मरीज आये। 483 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। उत्तराखंड में अब तक 1793 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है, प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की बात करें तो 58 कंटेनमेंट जोन हैं, जिसमें देहरादून…

उत्तराखंड में कोरोना का रिकॉर्ड टूटा, 1925 नये मामले, 4 जिलों में हालात चिंताजनक

कोरोना की दूसरी लहर ने उत्तराखंड में पहली लहर का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1925 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमित 13 लोगों की जान भी गई है। 405 लोगों को कोरोना पर विजय प्राप्त करने के बाद घर भेजा गया। इस वक्त प्रदेश में अब 9353 लोग विभिन्न चिकित्सालयों में अपना इलाज करवा रहे हैं। आज देहरादून में 775, हरिद्वार में…

Loading...
Follow us on Social Media