समाचार
Corbett National Park हो जाइए तैयार, महिला चालक जिप्सी में कराएंगी आपको जंगल की सैर
Nainital 30 August : उत्तराखंड स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक महीने बाद आपको पुरुषों के साथ साथ महिला जिप्सी चालक भी पर्यटकों को जंगल में सैर करवाते हुए नजर आएंगी, नेशनल पार्क प्रशासन की ओर से 25 महिला जिप्सी चालकों की भर्ती कर दी गई है और इनको प्रशिक्षण के लिए देहरादून भेजा गया। सोमवार को रामनगर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने महिला जिप्सी चालकों को प्रशिक्षण…
Uttarakhand खेल दिवस पर खिलाड़ियों के लिए सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, विस्तार से पढ़ें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड स्थित बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादुन के उदीयमान खिलाड़ियों, टेबल टेनिस एवं बेडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों के प्रति अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये अनेक घोषणायें भी की। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी बेटमिंटन खेल कर प्रतियोगिता की…
Uttarakhand साथी को छुड़ाने को थाने में थानेदार पर ताना तमंचा, और अब पहुंचा जेल
नानकमत्ता : पुलिस ने थाने के अंदर तमंचे के बल पर अपने साथी को छुड़ाने की कोशिश करने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि नानकमत्ता थानाध्यक्ष नवीन बुधानी ने विकास सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी बिडौरी, नानकमत्ता की शिकायत के आधार पर पूछताछ करने के लिए शेरी पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी खेमपुर, थाना नानकमत्ता को थाने बुलाया था। थाने में…
Uttarakhand देवर ने दुष्कर्म किया, पति ने कान काटा, सास-ससुर ने जलाने की कोशिश की, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी : यूपी के रामपुर की रहने वाली महिला ने हल्द्वानी के मुखानी थाने में देवर, पति और ससुराल के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि दहेज की मांग के साथ शुरू हुआ उत्पीड़न दुष्कर्म व जान से मारने की कोशिश तक जा पहुंचा। पति की गैरमौजूदगी में देवर ने उससे दुष्कर्म किया और जब पति को उसने यह घटना…
Uttarakhand मुख्यमंत्री धामी ने किया गढ़वाल के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, मुख्य सचिव को दिये जरूरी निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गढ़वाल मण्डल के देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेन्द्रनगर, फकोट एवं चंबा के आपदा ग्रस्त इलाक़ों का हवाई सर्वेक्षण किया मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्य सचिव एस एस संधु भी थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को। आपदा राहत कार्य से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
नैनीताल : अब पैकेट में पहाड़ी गाय का दूध भी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया लॉन्च, कहा उपहार में घी दें
रामनगर (नैनीताल) : जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जनपद नैनीताल के रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इसका शुभारंभ करते हुए इसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम बताया। रविवार को आँचल पहाड़ी गाय दूध का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आँचल…
सावधान उत्तराखंड : 30 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun : 28 से 30 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 28 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जनपदों में तेज बारिश के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जनपदों में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है…
उत्तराखंड ना आएं पर्यटक, अभी हालात खराब हैं, पर्यटन मंत्री ने की अपील
Dehradun 28 August : उत्तराखंड में इस समय मानसून ने अपना कहर बरपा रखा है, अब स्थिति यह है कि 200 से ज्यादा ऐसी सड़कें प्रदेशभर में है जो कि पूरी तरह से बाधित हो रखी है। दूसरी तरफ नेशनल हाईवे भी जगह-जगह पर टूटे हुए हैं और शुक्रवार को रानीपोखरी देहरादून का पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भी लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ…
Uttarakhand राज्य में कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट के 3 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
Nainital 28 August : भारत में कोरोना के बढ़ते मामलो ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,759 नए केस दर्ज किये गये है। केरल और महाराष्ट्र से लगातार बढ़ते मामलों ने तीसरी लहर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 31,374 लोग कोरोना वायरस संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। वहीं उत्तराखण्ड में कोरोना डेल्टा प्लस…
Uttarakhand : सीएम के जरिए पीएम मोदी को धन्यवाद, अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर दिया धन्यवाद
शनिवार को देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर मुख्यमंत्री जी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने सिक्ख समाज का मान बढाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विधानसभा कार्यालय में पहली बार अरदास…
