समाचार
उत्तराखण्ड का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज सीएम धामी ने रुद्रपुर में फहराया, कहा सरकार का प्रत्येक क्षण प्रदेश की जनता के लिए समर्पित
रूद्रपुर 02 अक्टूबर, 2021- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, रूद्रपुर में उत्तराखण्ड के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण किया। उन्होने हनुमान चालीसा के उच्चारण के साथ बटन दबाकर 191 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया। तदोपरान्त राष्ट्रगान के पश्चात तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरे गांधी पार्क का माहौल देशभक्ति में सरोबर हुआ। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक 2021 में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार,…
मुख्यमंत्री ने राज्य आन्दोलनकारियों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान का दिया आश्वासन, रामपुर तिराहा शहीदों की पुण्य स्मृति पर अर्पित की श्रद्धांजलि
रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के सपनों और राज्य आन्दोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ायेगी। जनता, सरकार के भाव को समझे। यह बात उन्होंने उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य आन्दोलनकारियों के हित में…
Uttarakhand गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना होगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ…
पिथौरागढ़ में भारत और नेपाल की सेना का संयुक्त अभ्यास समाप्त, आतंकवाद और आपदा राहत पर केन्द्रित था
भारत-नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास सूर्य किरण XV के 15वें संस्करण का शनिवार को 14 दिनों के कठोर प्रशिक्षण के बाद पिथौरागढ़, उत्तराखंड में समापन हुआ। संयुक्त अभ्यास 20 सितंबर 2021 को शुरू हुआ था और आतंकवाद और आपदा राहत कार्यों पर केंद्रित था। इस अभ्यास ने दोनों सेनाओं के सैनिकों को हमेशा के लिए पेशेवर और सामाजिक बंधन को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान किया। गहन…
Uttarakhand राजनाथ सिंह ने सीएम धामी को बताया अंत में उतारा गया धाकड़ बल्लेबाज, पीठसैण में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किया
Dehradun 1 Oct. 2021 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 20-20 क्रिकेट में अंत में उतारा गया धाकड़ बल्लेबाज बताया। दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पीठसेंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति के अनावरण के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ” मैं पुष्कर सिंह धामी…
Uttarakhand नौसेना के कई पर्वतारोही हिमस्खलन में लापता, रेस्क्यू टीम रवाना
चमोली : 1 Oct. 2021 : माउंट त्रिशूल आरोहण के दौरान नौसेना का पर्वतारोही दल हिमस्लखन की चपेट में आ गया। दल के कई जवान और पोर्टर लापता बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी से नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) की रेस्क्यू टीम त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है। बागेश्वर जिले में पड़ने वाली त्रिशूल चोटी (7,120 मीटर) पर आरोहण के लिए चमोली जिले के जोशीमठ और घाट से पर्वतारोही…
पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी और अटल मिशन-अमृत के दूसरे चरण का शुभारंभ किया, कहा इनसे बदला है लोगों का जीवन
दिल्ली : 1 Oct 2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी तथा शहरों में बदलाव के लिए अटल मिशन-अमृत के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इन अभियानों का उद्देश्य सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाना और सुरक्षित जलापूर्ति की व्यवस्था करना है। ये मिशन तेजी से हो रहे शहरीकरण की चुनौतियों से निपटने की दिशा में सार्थक प्रयास हैं। इनसे सतत विकास लक्ष्य 2030 के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त…
Uttarakhand हरिद्वार में शूटिंग में व्यस्त हैं अभिनेत्री जान्हवी कपूर, देहरादून और ऋषिकेश में भी होगी शूटिंग
Haridwar : बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस वक्त हरिद्वार में हैं, जान्हवी कपूर ने यहां एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हरिद्वार में जान्हवी कपूर अपनी जिस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई हैं, हरिद्वार के अलावा देहरादून में भी इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। दरअसल जान्हवी कपूर, बोनी कपूर की फिल्म मिली में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग 30 सितंबर से…
उत्तराखंड : कई जिलों के लिए मौसम का यलो अलर्ट, 5 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका
देहरादून : मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अक्टूबर को टेहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। इन दो दिनों में राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और कुछ इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई…
Uttarakhand Govt. Jobs : 423 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर
Dehradun : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां निकाली हैं। UKSSSC(उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने समूह-ग के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी भर्ती, पशुपालन और उद्यान विभाग सहित कई अन्य विभागों के 423 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग के अन्तर्गत चारा सहायक ग्रुप-2…
