Skip to Content

Uttarakhand नौसेना के कई पर्वतारोही हिमस्खलन में लापता, रेस्क्यू टीम रवाना

Uttarakhand नौसेना के कई पर्वतारोही हिमस्खलन में लापता, रेस्क्यू टीम रवाना

Closed
by October 1, 2021 News

चमोली : 1 Oct. 2021 : माउंट त्रिशूल आरोहण के दौरान नौसेना का पर्वतारोही दल हिमस्लखन की चपेट में आ गया। दल के कई जवान और पोर्टर लापता बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी से नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) की रेस्क्यू टीम त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है।

बागेश्वर जिले में पड़ने वाली त्रिशूल चोटी (7,120 मीटर) पर आरोहण के लिए चमोली जिले के जोशीमठ और घाट से पर्वतारोही टीमें जाती हैं। नौ सेना का 20 सदस्यीय पर्वतारोही दल करीब 15 दिन पहले घाट होते हुए त्रिशूल के आरोहण के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हिमस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट में नौसेना का पर्वतारोही दल आ गया। दल के कई जवान अभी लापता बताए जा रहे हैं।

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट बताया कि नेवी की एडवेंचर विंग ने आज सुबह करीब 11 बजे निम की सर्च एडं रेस्क्यू टीम से मदद मांगी।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media