समाचार
Video Uttarakhand चंपावत पहुंचे मुख्यमंत्री, आपदा पीड़ितों से मुलाकात की, अधिकारियों को दिये निर्देश
23 Oct. 2021 Champawat. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा प्रभावित जनपद चम्पावत में हालात का जायजा लिया। उन्होंने चम्पावत के तेलवाडा में जाकर आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। आगे देखिए वीडियो…. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनकी पीड़ा को समझती है तथा इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ितों एवं आम जनमानस के…
Uttarakhand कुमाऊं मंडल पर आपदा का कितना प्रभाव और कैसे निपट रहे, बताया कुमाऊं कमिश्नर ने, पढ़िए
Nainital, 23 Oct. 2021 : मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में प्रेस से मुखातिब होते हुए बताया कि मण्डल में दैवीय आपदा में 61 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 4 व्यक्ति अभी भी लापता है, जिनकी खोजबीन जारी है। जनपद नैनीताल में 34, अल्मोड़ा में 6, चम्पावत में 11, बागेश्वर में 5, पिथौरागढ़ में 4 व उधम सिंह नगर में 1 व्यक्ति की आपदा से मृत्यु हुई…
मुख्यमंत्री ने सी.आर.आई.एफ. के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की 391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति, विस्तार से पढ़ें
22 Oct. 2022. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सी.आर.आई.एफ. (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 391 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में लक्ष्मणझूला में वैकल्पिक सेतु के निर्माण हेतु 68 करोड़ 86 लाख रूपये, ‘‘गदरपुर-दिनेशपुर-मदकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग’’ का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु 58 करोड़ 6 लाख रूपये, जनपद अल्मोड़ा में ‘‘धारी डोबा गिरेछीना…
Uttarakhand मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया, लापता लोगों के परिजनों से मुलाकात की
22 Oct. 2022, चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को…
पीएम मोदी का देश को संबोधन, कहा 100 करोड़ वैक्सीन डोज देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब है, युद्ध अभी चालू है हथियार न डालें
22 Oct. 2021 : देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन के डोज पूरे होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन डोज केवल एक आंकड़ा ही नहीं, ये देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब भी है। इतिहास के नए अध्याय की रचना है। ये उस नए भारत की तस्वीर है, जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर,…
Uttarakhand : गोपेश्वर से जलने से घायल 3 मरीजों को सीएम के निर्देश पर हेली एंबुलेंस से देहरादून लाया गया, कोरोनेशन अस्पताल में करवाया भर्ती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती जलने से घायल तीन लोगों को हेली एम्बुलेंस द्वारा देहरादून लाकर कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आज मुख्यमंत्री आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण व आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए चमोली व पौड़ी जिलों के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद जिला…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले का दौरा किया, आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली
22 Oct. 2022, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद पौड़ी के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत विकास भवन सभागार में सम्बंधित अधिकारियों के साथ आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने आपदा से हुई क्षति की जानकारी लेते हुए पुर्नस्थापना कार्य को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई के…
भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, टीकाकरण 100 करोड़ के पार, पीएम मोदी ने दी बधाई
दिल्ली, 21 Oct. 2021 : भारत में कोविड महमारी के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार के रुप में शुरु किए गए टीकाकरण अभियान ने आज महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। देश के पात्र आबादी को सौ करोड़ से अधिक टीके देने में सफलता मिली है । कोविड के खिलाफ देश के साझा प्रयास के जरिए इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर को हासिल किया गया। देश में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा…
Uttarakhand केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक, कहा भारत सरकार देवभूमि के लोगों के साथ
Dehradun, 21 Oct. 2021 : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। उनके साथ राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज(से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धनसिंह रावत व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी थे। मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सही समय पर…
Uttarakhand सीएम धामी ने 2001 बैच के पुलिस कॉन्स्टेबलों को 4600 ग्रेड पे की घोषणा की, पुलिस विभाग के लिए विभिन्न घोषणाएं
21 Oct. 2021 : देहरादून : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी, कहा कि ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार धनराशि में वृद्धि की जायेगी। शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का नामकरण किया जायेगा। पुलिस विभाग के प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि वार्ताकारों के मानदेय में उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की भांति वृद्धि की जाएगी। देहरादून में राज्य पुलिस संग्रहालय/मेमोरियल की…
