Skip to Content

Home / समाचारPage 581

Uttarakhand : खटीमा में तमंचे और चाकू के बल पर बैंक लूटा, वीडियो देखिए क्या बोले पुलिस अधीक्षक

6 April 2022. Udham Singh Nagar. खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में तमंचा और चाकू की नोंक पर दो बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब पांच लाख लूटकर फरार हो गए। पूरे मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है, बताया जा रहा है कि घटना देर शाम बैंक बंद करते समय हुई है। पूरी घटना पर क्या बोले एसपी मंजूनाथ, आगे…

बड़ी खबर : उत्तराखंड सीएम धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात की, पढ़िए क्या बातचीत हुई

5 April. 2022. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड के विकास में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए जी.एस.टी. प्रतिकर अवधि…

दिल्ली में सीएम धामी की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, चीन-नेपाल सीमा के इलाकों में हिम प्रहरी योजना लागू करने की मांग

5 April. 2022. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पार्लियामेंट हाउस, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के जनपदों में हिम प्रहरी योजना लागू किये जाने में केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के जनपदों (उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर के खटीमा) के ग्रामों से…

सीएम धामी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की, पढ़िए पूरी खबर

5 April. 2022. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के अंतर्गत हवाई सेवाएं प्रारंभ किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सीमांत क्षेत्र होने के कारण पिथौरागढ़ का धारचूला क्षेत्र में आवागमन की सुविधा विकसित किया जाना जरूरी है। धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट के रूप में…

तस्वीरें : उत्तराखंड में 8 तल वाली बहुत बड़ी गुफा की खोज, अंदर शिवलिंग पर टपक रहा है पानी, लोगों में कौतूहल

4 April. 2022. Pithoragarh. आध्यात्मिक और पौराणिक गुफाओं के लिए मशहूर पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में स्थानीय युवकों ने एक नई गुफा की खोज की है। खोजकर्ता युवकों की ओर से बताया गया है कि यह गुफा 8 तल वाली है और इसमें अंदर एक शिवलिंग है, जिस पर अब भी गुफा की दीवार से पानी टपक रहा है। यह गुफा गंगोलीहाट के प्रसिद्ध हाट कालिका मंदिर से करीब 1…

Uttarakhand सीएम धामी बोले, न चैन से सोऊँगा और न अधिकारियों को चैन से सोने दूंगा, पढ़ें पूरी खबर

4 April. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि प्रदेश में सड़क एवं पुलों के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों का निर्धारित समयवधि में पूरा करने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों की गुणवत्ता में कोई शिकायत आई तो, संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों…

Uttarakhand : देहरादून की महिला ने राहुल गांधी के नाम की करोड़ों की संपत्ति, वसीयतनामा प्रीतम सिंह को सौंपा

4 Aprl. 2022. Dehradun. देहरादून से एक रोचक खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने कोर्ट में अपना वसीयतनामा दिया और राहुत गांधी के नाम अपनी सारी वसीयत कर दी। दरअसल देहरादून निवासी सुश्री पुष्पा मुन्जियाल प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला की रहने वाली हैं। उन्होंने ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम की है। उन्होंने बकायदा…

ऋषिकेश में ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला पुल की तार टूटी, आवाजाही बंद, तपोवन का पैदल संपर्क खत्म

3 April. 2022. Rishikesh. रविवार को देवभूमि ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल की तार टूट गई है। जिसके कारण पुल पर फिलहाल के लिए आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। लक्ष्मण झूला पुल की तार टूटने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है। बताते चले कि लक्ष्मण झूला के पास ही नये पुल बजरंग सेतु का निर्माण कार्य अभी चल…

Uttarakhand : यहां नवरात्र में मिलावट का कहर, 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, कुछ की हालत गंभीर

3 April. 2022. Haridwar. हरिद्वार जिले के विभिन्न इलाकों में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं, कई लोगों को हरिद्वार के जिला अस्पताल और दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि नवरात्रि के पहले दिन इन लोगों ने मिलावटी कुट्टू का आटा खा लिया था, जिसके बाद फूड पॉइजनिंग की शिकायत हो गई और कई लोगों को…

Uttarakhand : दिल्ली के 2 युवक और 2 युवती बह रहे थे नदी में, जल पुलिस ने किया बचाव

3 March. 2022. Tehri Garhwal/ Rishikesh दिल्ली से आए 4 सदस्यीय पर्यटकों का एक दल रविवार को थाना मुनिकीरेती अंतर्गत तपोवन स्थित नीम बीच में गंगा स्नान करते वक्त गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवानों द्वारा दल के सभी सदस्यों का सफल व त्वरित रेस्क्यू कर जान बचाई गई। घटना प्रातः 11:00 बजे की है जब दिल्ली के 4 सदस्य…

Loading...
Follow us on Social Media