Skip to Content

Home / समाचारPage 504

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला, घायल इमरान ने 3 लोगों पर लगाया आरोप

3 Nov. 2022. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर एक रैली के दौरान हमला हुआ, इमरान खान के पैर में गोली लगी है, उनके समर्थकों का कहना है कि यह एक हत्या का प्रयास था। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को पंजाब प्रांत के वजीराबाद में एक रैली में 70 वर्षीय खान के भाषण के दौरान एक बंदूकधारी ने गोली चला दी, जिसमें वह और उसके कुछ समर्थक…

हल्द्वानी में जघन्य हत्याकांड, पुलिसकर्मी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

3 Nov. 2022. Nainital. उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में दिनदहाड़े कॉन्स्टेबल की पत्नी की हत्या करके आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिले पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी की कालिका कॉलोनी में उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में तैनात पुलिसकर्मी की पत्नी के सिर पर वार करके हत्या कर दी…

उत्तराखंड के सभी पुलों की होगी सुरक्षा जांच, हाल की घटनाओं के बाद फैसला, निर्देश जारी

2 Nov. 2022. Dehradun. प्रदेश में सभी सेतुओं का सेफ्टी ऑडिट किया जायेगा इससे सम्बन्धित शासनादेश प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आर0के0सुधांशु द्वारा जारी किया गया है। इस सम्बन्ध में पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये थे। प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में सेतुओं का उचित अनुरक्षण न होने, मानकानुसार Periodically safety audit की…

भारत ने किया एडी-1 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण, बैलिस्टिक मिसाइल और विमानों को हवा में ही खत्म करने में है सक्षम

2 Nov. 2022. New Delhi. बैलेस्टिक मिसाइल, लड़ाकू जहाज और दुश्मन के विमानों को वायुमंडल के सबसे उच्चतम स्तर तक निशाना बनाकर खत्म करने के हथियार को विकसित करने में भारत को बड़ी सफलता मिली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दिनांक 02 नवंबर, 2022 को ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लार्ज किल एल्टीट्यूड ब्रैकेट के साथ फेज़- II बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बीएमडी) इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल का पहला सफल उड़ान…

मुख्यमंत्री धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा, दुर्घटना में हो गई थी मौत

2 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी श्रीमती दीपमाला को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया। प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था। उधमसिंहनगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर…

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने एक दूसरे की ओर दागीं मिसाइलें, इलाके में तनाव चरम पर

2 Nov. 2022. उत्तर कोरिया ने बुधवार को दक्षिण कोरिया की दिशा में 20 से अधिक मिसाइलें दागीं, इनमें से एक मिसाइल दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा के पास गिरी। दक्षिण कोरिया ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपनी मिसाइलें दागी, और वहीं उत्तर कोरिया के मिसाइल हमलों को देखते हुए कुछ नागरिकों को भूमिगत बंकरों में भी भेज दिया। इस बार उत्तर कोरिया ने एक दिन में अब तक…

केदारनाथ-रांसी ट्रेक से पर्यटक के शव को लाने में मिली सफलता, हेली के माध्यम से गुप्तकाशी पहुंचाया गया

2 Nov. 2022. Rudraprayag. विगत 09 अक्टूबर 2022 को जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर गए बंगाल के 10 सदस्यीय दल में से 02 सदस्यों का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने पर वे लोग ट्रेक पर ही रुक गए थे जबकि अन्य 08 लोग पोर्टरों सहित वापिस लौट आये थे। उक्त सूचना पर दोनों ट्रेकर्स को सुरक्षित लाने हेतु SDRF उत्तराखंड पुलिस टीम अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को दरकिनार कर भारी बर्फबारी…

रुद्रपुर में दूसरे दिन भी जारी रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान

2 Nov. 2022. Rudrapur. जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के नेर्तत्व में आज दुसरे दिन काशीपुर रोड गल्ला मण्डी गेट से इन्दिरा चॏक तक नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस बल एवं एनएच द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने एवं चालान की कार्यवाही की गयी। इस दौरान जेसीबी से एनएच की जद मे ठेले, फड़, खोखे, होर्डिंग, बैनर…

उत्तराखंड और यूपी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के लिए 1841.92 करोड़ रुपये स्वीकृत, रामनगर, मेरठ, बरेली और मुरादाबाद जाने वालों की यात्रा होगी आसान

1 Nov. 2022. New Delhi. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (मुरादाबाद और अमरोहा जिले के मुरादाबाद एवं काशीपुर बाईपास सहित) को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के मुरादाबाद-ठाकुरवाड़ा-काशीपुर खंड के लिए 1841.92 करोड़ रुपये की लागत से ईपीसी मोड के तहत सुधार और उन्नयन कार्य स्वीकृत किया गया है। ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 33.724 किलोमीटर लंबे इस खंड…

हल्द्वानी में सीएम धामी ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया, एचएमटी फैक्ट्री की जमीन देखने भी गये

1 Nov. 2022. Haldwani. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजों एवं ओपीडी में आये वाहृय रोगियों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं से रूबरू हुये। मुख्यमंत्री ने कहा यह कुमाऊं का सबसे बडा चिकित्सालय है यहां पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के रोगी अपना उपचार…

Loading...
Follow us on Social Media