Skip to Content

Home / समाचारPage 503

Uttarakhand : पॉश सोसाइटी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर 5 लोगों को किया गिरफ्तार

5 Nov. 2022. Haridwar. पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र स्थित एक पॉश सोसायटी जर्स कंट्री में छापा मारकर देह व्यापार के धंधें का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक फ्लैट से दो दलालों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देह व्यापार के धंधे में धकेली गई बंगाल की तीन युवतियों को छुड़ा लिया। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। मामले में जानकारी देते हुए ज्वालापुर कोतवाली…

Uttarakhand : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, लापता व्यक्ति की तलाश जारी

5 Nov. 2022. Dehradun. विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कार शक्ति नहर में समा गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति लापता हो गया। एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाला। लापता व्यक्ति और कार की तलाश में कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जसविंदर सैनी निवासी यमुनानगर हरियाणा और राशिद निवासी समस्तीपुर…

तस्वीरें : सीएम आवास में इगास, परंपरा और संस्कृति में झूमते दिखे लोग, मुख्यमंत्री ने खेला भेलो

4 Nov. 2022. Dehradun. इगास पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं एवं संगठनों के साथ आम जनता द्वारा इस पर्व में अपनी भागीदारी निभायी। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखायी दिया। इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत, लोकनृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ लोक परम्पराओं की जीवन्तता की…

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की नौकरियों में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण रोक के हाई कोर्ट के आदेश को स्टे किया

4 Nov. 2022. Dehradun/ New Delhi. राज्य में सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड की महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर रोक संबंधी उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्टे दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति उपरांत महिला आरक्षण को यथावत रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की गई थी। उसी पर सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश पर…

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की तरफ 180 लड़ाकू विमान भेजे, जवाब में दक्षिण कोरिया ने 80 लड़ाकू विमान तैनात किये, हालात युद्ध के करीब

4 Nov. 2022. कोरिया प्रायद्वीप में तनाव काफी बढ़ गया है, हालात युद्ध के करीब पहुंच गए हैं, यहां दक्षिण कोरिया और अमेरिका मिलकर संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहे थे, जिसकी समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया। इसके जवाब में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की सीमा तक 180 लड़ाकू विमानों को उड़ाया है। किम जोंग उन की उत्तर कोरिया की वायु सेना के 180 लड़ाकू विमान आर्मीस्टेस लाइन के…

राज्य स्थापना समारोह : सीएम ने लखपति दीदियों को सम्मानित किया, पीएम आवास योजना लाभार्थियों को चेक प्रदान किए

4 Nov. 2022. Dehradun. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑफ इण्डिया ग्राउण्ड, हाथीबड़कला में आयोजित “लखपति दीदी मेला“ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक वर्ष में एक लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को “लखपति…

पिथौरागढ़ में कक्षा में पढ़ाते-पढ़ाते जमीन पर गिरे गुरुजी, हो गई मौत, इलाके में शोक का माहौल

4 Nov. 2022. Pithoragarh. पिथौरागढ़ जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनरगांव में कक्षा में बच्चों को पढ़ाते समय शिक्षक प्रताप सिंह बिष्ट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खबर गांव तक पहुंची तो गांववालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एकल शिक्षक विद्यालय होने से घटना के समय कोई नहीं था। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ जिले के अनरगांव निवासी शिक्षक प्रताप…

Uttarakhand : 4 जिलों के एसपी समेत 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

3 Nov. 2022. Dehradun. शासन ने छह आईपीएस और चार पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ नवाजा है। आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत, अजय सिंह, आयुष अग्रवाल, श्रीमती विशाखा भदाणे अशोक, हिमांशु कुमार वर्मा, अमित श्रीवास्तव द्वितीय के अलावा प्रमेंद्र डोभाल, पीपीएस स्वप्न किशोर, चंद्र मोहन सिंह, अभय कुमार सिंह के स्थानांतरण किए गए हैं। बागेश्वर के एसपी अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर…

मैंने बहुत गालियां सुनी, बहुत आरोप सुने दोस्तों, कुछ बचा नहीं मेरे लिए, पीएम मोदी ऐसा क्यों बोले, पढ़ें

3 Nov. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ” हमारे देश में भ्रष्टाचार की और देशवासियों को आगे बढ़ने से रोकने वाली दो बड़ी वजहें रही हैं- एक-सुविधाओं का अभाव और दूसरा-सरकार का अनावश्यक दबाव। लंबे समय तक हमारे यहां सुविधाओं का, अवसरों का अभाव…

देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के काम तेजी से करने के सीएम के निर्देश, कहा जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से उपयोग हो

3 Nov. 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जो भी कार्य हो रहे हैं, उनमें स्मार्ट देहरादून के लिए सबसे अच्छ क्या किया जा सकता है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक तय सीमा के अन्तर्गत किये जाए। जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी सुझाव दिये…

Loading...
Follow us on Social Media