Skip to Content

Home / समाचारPage 271

Uniform Civil Code उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद क्या बदल जायेगा, लोगों के जीवन पर कैसा असर होगा

6 Feb. 2024. Dehradun. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आज 6 जनवरी, 2024 को विधानसभा के विशेष सत्र में समान नागरिक संहिता से संबंधित एक विधेयक पेश किया है। इससे संबंधित मसौदा हाल ही में यूसीसी समिति द्वारा प्रस्तुत किया गया था। आइए आपको बताते हैं कि राज्य में यूसीसी लागू होने से क्या बदलेगा और क्या नहीं? और इसका आम…

पीएम मोदी बोले, तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगा, कांग्रेस पर किया करारा हमला, कहा विपक्ष की मौजूदा हालत के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार

5 Feb. 2024. New delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प लिया है, उसकी सराहना करता हूं, उनके भाषण की एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होंने लंबे अरसे तक वहां (विपक्ष में) रहने का संकल्प ले लिया है। जनता-जनार्दन तो ईश्वर का रूप होती है और आप…

हल्द्वानी में चलती कार में गैंगरेप के मामले में नया मोड़, पुलिस जांच में आरोप बेबुनियाद निकले

5 Feb. 2024. Haldwani. हल्द्वानी शहर में बीते रोज एक संवेदनशील मामला सामने आया जिसमे कोतवाली में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। चलती कार में चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की खबर फैलते ही लोग भौचक रह गए और पूरे शहर में सनसनी फैल गई । इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी नैनीताल ने तुरंत जांच टीमों का गठन कर इन्वेस्टिगेशन शुरू…

Pithoragarh मदकोट स्कूल के इन 8 विद्यार्थियों ने राज्य में बनाया रिकॉर्ड, की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण, इलाके में खुशी की लहर

5 Feb. 2024. Pithoragarh. राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट से कक्षा 8 में अध्यनरत 8 विद्यार्थियों ने भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा उत्तीर्ण की है। उत्तराखंड में यह पहला विद्यालय है, जहां से 8 विद्यार्थियों ने एक साथ इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इस विद्यालय द्वारा इस परीक्षा में राज्य में रिकॉर्ड कायम करने पर इस क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। यह…

पौड़ी : 127 स्कूल 2 दिन के लिए बंद, गुलदार के आतंक से दहशत में लोग, 2 बच्चों को निवाला बनाया

5 Feb. 2024. Pauri. पौड़ी जिले के खिर्सू और श्रीनगर इलाके में गुलदार के आतंक के कारण लोग दहशत में हैं, यहां एक ही दिन में गुलदार ने दो बच्चों को निवाला बना लिया। एक बच्चा 11 साल का था जबकि दूसरा बच्चा 4 साल का। गुलदार के आतंक के कारण लोग दहशत में हैं, इस इलाके के 127 स्कूलों को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।…

Uttarakhand इस जिले में 12 फरवरी को स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

5 Feb. 2024. Haridwar. ऋषिकुल मैदान में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम के कारण जिलाधिकारी की ओर से 12 फरवरी को समस्त सरकारी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। कार्यक्रम में भीड़ बढ़ने की संभावना के चलते यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनपद हरिद्वार…

Uttarakhand धामी कैबिनेट में पास हुआ यूसीसी कानून, अब विधानसभा से होगा पारित

4 Feb. 2024. Dehradun. सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल के साथ UCC के ड्राफ्ट पर हुई चर्चा के बाद समान नागरिक संहिता कानून के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। धामी कैबिनेट ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय UCC के ड्राफ्ट को धामी कैबिनेट ने दी स्वीकृति। 5 से 8 फरवरी तक आहूत होने वाले सदन के पटल पर यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट रखा जाएगा। 6…

ये है भारतीय महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री, इस साल अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी, इसरो के मानवयुक्त गगनयान मिशन से पहले महत्वपूर्ण होगी ये उड़ान

4 Feb. 2024. New Delhi. महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री “व्योममित्र” भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी “गगनयान” मिशन से पहले अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने वाली भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान होगी। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान इसका विवरण देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु…

रुद्रपुर व्यापार मंडल के चुनावों का परिणाम घोषित, मनोज और संदीप के समर्थकों में खुशी की लहर

4 Feb. 2024. Rudrapur. प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रूद्रपुर इकाई के महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में महामंत्री पद पर मनोज छाबड़ा ने हरीश अरोड़ा को 129 से अधिक मतों से पराजित किया है तो कोषाध्यक्ष पद पर संदीप राव ने पवन गाबा पल्ली को 86 मतों से हराकर बाजी मारी है। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष संजय जुनेजा को एक मात्र प्रत्याशी होने के…

लालकृष्ण आडवाणी को दिया जाएगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने साझा की जानकारी, बताया उनके लिए भावुक क्षण

3 Feb. 2024. New Delhi. वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा, यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है, प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें…

Loading...
Follow us on Social Media