Skip to Content

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे अगले नौसेना अध्यक्ष, एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लेंगे

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे अगले नौसेना अध्यक्ष, एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लेंगे

Closed
by March 23, 2019 News

सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। करमबीर सिंह 1980 में नौसेना में भर्ती हुए और 1982 में हेलीकॉप्टर के पायलट बने। इनको एचएलएल चेतक और कामोव – 25 हेलीकॉप्टर उड़ाने का अनुभव है। बता दें कि 31 मई 2019 को नौसेना प्रमुख सुनील लांबा रिटायर हो रहे हैं। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह नौसेना प्रमुख सुनील लांबा की जगह लेंगे।

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर 2017 को पदभार ग्रहण किया था। नौसेना में 39 वर्षों  के अपने करियर के दौरान, उन्हें उनकी सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक (2018) से सम्मानित किया गया।

करमबीर सिंह नेशनल डिफेंस एकेडमी, खडकवासला के छात्र रहे हैं। 39 साल के करियर में इंडियन कोस्ट गार्ड शिप के कमांडर भी रह चुके हैं। 31 मई 2016 को वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को वाइस चीफ नौसेना का पदभार संभाला था। तो अब 31 मई को नौसेना प्रमुख का पदभार संभालने जा रहे हैं।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए और इसके अपडेट पाने के लिये नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media