Skip to Content

भारत ने हासिल की दुश्मन उपग्रह को अंतरिक्ष में ही मार गिराने की क्षमता

भारत ने हासिल की दुश्मन उपग्रह को अंतरिक्ष में ही मार गिराने की क्षमता

Closed
by March 27, 2019 News

भारत ने दुश्मन के उपग्रह को अंतरिक्ष में ही मार गिराने की क्षमता हासिल कर दुनिया की चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति के रुप में अपना नाम दर्ज करा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए बताया कि महज तीन मिनट में ‘मिशन शक्ति’ को अंजाम दिया गया और एक लाइव उपग्रह को अंतरिक्ष में ही मार गिराया गया। अमेरिका, रुस और चीन के बाद यह कारनामा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति बहुल ही कठिन ऑपरेशन था, जिसमें भारतीय वैज्ञानिकों ने उपलब्धि प्राप्त की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परीक्षण कर भारत ने किसी भी अंतर्राष्ट्रीय कानून या संधि का उल्लंघन नहीं किया है, बल्कि यह देश के विकास के लिए रक्षात्मक पहल है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत हमेशा से अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ के खिलाफ रहा है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने और इसके अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें )

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media