Skip to Content

कांग्रेस घोषणा पत्र पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, 55 पेज में 55 वर्ष की नाकामी

कांग्रेस घोषणा पत्र पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, 55 पेज में 55 वर्ष की नाकामी

Closed
by April 2, 2019 News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को 55 पेज में उनकी 55 वर्ष की नाकामी की पोथी बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी पार्टी का आज घोषणा पत्र जारी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र उनके झूठ का पुलिंदा है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व का यह झूठ दोबारा बेनकाब होगा। जनता कांग्रेस के साथ उसके सहयोगियों को झूठ का जोरदार जवाब देगी। कांग्रेस ने अपनी 55 वर्ष की नाकामी को अपने 55 पेज के घोषणा पत्र के माध्यम से एक बार फिर व्यक्त कर दिया है।

( उत्तराखंड के नंबर वन न्यूज और व्यूज पोर्टल मिरर उत्तराखंड से जुड़ने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Mirror News

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media