Skip to Content

Home / समाचारPage 986

उत्तराखंड : गहरे पानी में गिरी कार, 3 लोग लापता, घंटों से तलाश जारी

उत्तराखंड में एक टैक्सी सड़क से गिरकर गहरे पानी में समा गई, एक व्यक्ति ने तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन बाकी तीन व्यक्ति लापता हैं। जिनकी तलाश घंटों से जारी है, जैसे-जैसे वक्त बीतता जा रहा है इन लोगों के परिजनों में शोक और हताशा बढ़ते जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार देहरादून में काम करने वाले सतपुली व पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के चार युवक अपने मित्र की…

देहरादून सावधान : यहां के पानी को लेकर बड़ा खुलासा, आपका स्वास्थ्य खतरे में Dehradun News

देहरादून वालों का स्वास्थ्य खतरे में है, एक बड़े खुलासे के बाद ये बात सामने आई है, देहरादून का नल का पानी, पीने के पानी के मानकों में खरा नहीं उतरता है । केन्द्र सरकार के खाद्य और अपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले बीआईएस ( Bureau of Indian Standards, BIS) की ओर से जारी देश के शहरों में नल के पानी की रिपोर्ट में ये बात सामने…

उत्तराखंड : राज्य के 500 स्कूलों को अब देहरादून में बैठकर शिक्षक पढ़ा सकेंगे, वर्चुअल क्लासरूम की हुई शुरुआत

समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत कर दी गई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को 150 वर्चुअल क्लासरूम का उद्घाटन किया। बाकी 350 स्कूल में वर्चुअल क्लासरूम 15 दिन के भीतर चालू कर दिए जाएंगे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि  ऑनलाइन क्लास से शिक्षको की कमी की समस्या दूर होगी। राज्य में 1200 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम बनाये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने…

अग्नि-2 मिसाइल का सफल रात्रि परीक्षण, 2000 किलोमीटर तक कर सकती है प्रहार

भारत ने अग्नि-2 का पहला रात्रि परीक्षण शनिवार को ओडिशा के डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक किया। यह विविधतापूर्ण मिसाइल सतह से सतह पर प्रहार करने की क्षमता रखती है और मध्यम दूरी की परमाणु क्षमता संपन्न मिसाइल है। एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-4 में एक मोबाइल लांचर से परीक्षण के कुछ समय बाद सूत्रों ने बताया कि मिसाइल में 2000 किलोमीटर तक प्रहार करने की क्षमता…

Dehradun News डोईवाला में ही रहेगा BSF का साहसिक केन्द्र, अमित शाह ने दी जानकारी

देहरादून के लिए अच्छी खबर है, यहां स्थापित BSF Institue of Adventure and Advance Training (BIAAT) को यथावत रखने व इसे अन्यत्र शिफ्ट न करने का फैसला किया गया है। इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है, आगे पढ़िए क्या लिखा है पत्र में…. पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खुशी जताई और ट्वीट किया कि ” मुझे डोईवाला…

Pithoragarh News – 6 साल के मयंक को निवाला बनाने वाला आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 6 साल के मयंक को अपना निवाला बनाने वाला आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया है, आपको बता दें कि तेंदुए ने 10 नवंबर को गंगोलीहाट के बिरगोली के सौंलीगैर में छह वर्षीय बालक मयंक को मार डाला था। तेंदुए के आतंक से पूरे गांव में दहशत थी। इसके बाद वन विभाग की ओर से गांव और उसके आस-पास पिंजड़ा लगाया गया था, जिसमें पिछली रात ये नरभक्षी…

Nainital News जिले में अवैध खनन रोकने के लिए अब GPS, ऐसा करने वाला देश का पहला जिला होगा

Nainital/Haldwani News जिला खनन समिति की शुक्रवार जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी और अध्यक्ष खनन समिति सविन बंसल की अध्यक्षता में  हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अवैध खनन को रोकने तथा खनन कार्य में लगे वाहनों की ऑनलाईन मोनीटरिंग के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जायेगा। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य तथा नैनीताल पहला जिला होगा जहांं खनन कार्य में…

उत्तराखंड BJP में बड़े बदलावों की तैयारी, मंत्रीमंडल विस्तार भी संभव, जे पी नड्डा ने देहरादून में की समीक्षा

उत्तराखंड बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे से ये बात और पक्की हो गई है। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार दिन भर देहरादून में बीजेपी के सांसद, विधायक, बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों और कई अन्य महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की। सवेरे नड्डा का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, शहर में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने…

उत्तराखंड : कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुले, कॉर्बेट के सभी गेस्ट हाऊस फुल

राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला, रानीपुर व मोतीचूर रेंज को पर्यटकों के लिए शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ खोल दिया गया, वहीं कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन भी शुक्रवार से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। दरअसल मानसून सत्र के कारण हर साल 15 जून को कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। इसी तरह राजाजी टाइगर…

महाराष्ट्र : शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस बातचीत जारी, बीजेपी बोली उसके बिना नहीं बनेगी सरकार

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद सरकार गठन को लेकर जोर आजमाइश तेज हो गयी है। कांग्रेस एनसीपी और शिवसेना मिलकर सरकार बनाने की कोशिशों में लगी है। शिवसेना फिलहाल राज्य में सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर साझा न्यूनतम कार्यक्रम यानी सीएमपी तैयार करने में जुटी है। सीएमपी के तहत ही तीनों दल मिलकर सरकार चलाएंगे। एनसीपी का कहना है कि तीन दलों की…

Loading...
Follow us on Social Media