समाचार
उत्तराखंड आने वाले और राज्य में यात्रा करने वाले ध्यान दें, यातायात के नये दिशानिर्देश जारी
उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम हो गया है जिसके बाद सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी कर कई तरह की छूट लोगों और व्यापारियों को दी है। इसी के साथ अब यातायात के लिए भी सरकार द्वारा नई एसओपी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है।बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले तमाम नागरिकों को 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव…
Uttarakhand चीन सीमा के इलाकों में टीकाकरण जारी, सीमांत के बलुवाकोट में युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह
Dharchula देश में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए टीकाकरण का काम बड़े शहरों से लेकर देश के सीमांत इलाकों तक चल रहा है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के चीन और नेपाल से सटे हुए इलाकों में भी टीकाकरण का काम चल रहा है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला इलाके के बलुवाकोट में जब टीकाकरण शुरू हुआ तो लोगों में अच्छा उत्साह देखा गया। डिग्री कॉलेज बलुवाकोट वैक्सीन सेंटर में अठारह…
देहरादून : मुख्यमंत्री ने 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, सभी बसें हैं पूरी तरह वातानुकूलित
देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को परेड ग्राउंड देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आज जिन 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई ये रायपुर से सेलाकुई रूट की बसें हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन…
Uttarakhand प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, इन नियमों का पालन करना होगा
अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर मंदिर समूह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है, जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 22/06/2021 से जागेश्वर मंदिर समूह को कोरोना नियमों का पालन करने हुए क्रमबद्ध तरीके से विभिन्न चरणों में खोलने हेतु अनुमति प्रदान कर दी है, इससे पहले जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति और उप जिलाधिकारी जैंती/ भनोंली द्वारा संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को मंदिर खोलने के सम्बंध में प्रस्ताव दिया गया था जिसे…
Uttarakhand पौड़ी में तेंदुए ने युवक पर किया हमला, जंगल से शव बरामद
वीरोखाल : आज दिनांक 22-06-2021 प्रातः 8:00 बजे पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत जोगीमणि ग्राम माला भैसोड़ा में दिनेश चंद्र ढोंडियाल (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामलाल ढोंडियाल जोकि सुबह अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर थे, वहीं पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया जिसमें कि उनकी मृत्यु हो गई, रास्ते में खून देखने पर ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गई जिसके बाद थोड़ी दूरी…
Video उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में तेज बारिश के बाद पुल की दीवार गिरी, आपदा ने मचा रखी है आफत
मॉनसून की शुरुआत के साथ ही पहाड़ के लिए मुसीबतें शुरू हो गई हैं। कहीं बारिश में सड़क बह गई है तो कहीं नदी का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पिथौरागढ़ जनपद में लगातार आपदा आतंक मचा रही है। आगे देखिए वीडियो…. आपको बता दें कि यह वीडियो पिथौरागढ़ जनपद के बंगापानी-जौलजीवी मोटर मार्ग पर जिरगाड़ नदी पर बना BRO के द्वारा निर्मित पुल के दीवार…
Uttarakhand संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शव की पहचान नहीं हो सकी
रामनगर : पीरुमदारा क्षेत्र के निकट एक ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि रामनगर क्षेत्र के पीरुमदारा स्थित सरस्वती विहार पेट्रोल पंप के पास संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने…
Uttarakhand Covid-19 Latest Update : 171 नये मामले, 8 मौत, 2,896 एक्टिव केस, जिलावार विवरण देखें
उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 171 नए मरीज मिले हैं जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं 221 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 2896 एक्टिव केस (active case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। आगे देखिए जिलावार नये आए संक्रमित….. जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही…. देहरादून में 70 अल्मोड़ा 23 बागेश्वर 01 चमोली में 06 चम्पावत में 17 हरिद्वार…
International Yoga Day 2021 : कोरोना महामारी के बीच योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है : पीएम मोदी
पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक महत्वपूर्ण संदेश में कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। दो वर्ष से दुनिया भर के देशो में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हों लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह…
उत्तराखंड में योग दिवस : देहरादून में मुख्यमंत्री सहित कई लोगों ने योगाभ्यास किया International Yoga Day 2021
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय परिसर में योगाभ्यास किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि योग की वजह से उत्तराखण्ड की विश्व में अलग पहचान है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल…
