Skip to Content

Uttarakhand नशा मुक्ति केन्द्र में आई लड़कियों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand नशा मुक्ति केन्द्र में आई लड़कियों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Closed
by August 9, 2021 News

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक नशा मुक्ति केंद्र से 4 लड़कियां भाग गई थीं, बाद में पुलिस के द्वारा चारों लड़कियों को बरामद किया गया तो लड़कियों ने नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाया था कि उसके द्वारा लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया। सोमवार को पुलिस के द्वारा आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल क्लेमेन्टाउन में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र WALK N WIN SOBER LIVING HOME से 4 बालिग लडकियां, जिनका नशे का ईलाज इस संस्थान पर चल रहा था, शुक्रवार शाम के समय उक्त कैम्प से भाग गयी थीं एवं उक्त कैम्प की संचालिका विभा सिंह द्वारा थाने पर सूचना दी गयी एवं सूचना के आधार पर उक्त चारों लडकीयों की गुमशुदगी थाना क्लेमेन्टाउन पर दर्ज कर अथक प्रयास से उक्त चारों गुमशुदा लड़कियों को सकुशल 24 घण्टे के अन्तर्गत बरामद किया गया था। गुमशुदा चारों लड़कियों द्वारा उक्त नशा मुक्ति केन्द्र से भागने को लेकर जानकारी ली गयी तो उक्त चारों बरामद लडकियों द्वारा अवगत कराया गया था कि WALK N WIN SOBER LIVING HOME प्रकृति विहार क्लेमेन्टाउन में प्रचलित नशा मुक्ति केन्द्र को चलाने वाले विद्यादत्त रतूड़ी द्वारा उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ व मारपीट तथा एक लड़की द्वारा यह भी आरोप लगाये गये कि उनके साथ विद्या दत्त रतूड़ी द्वारा जबरदस्ती बलात्कार किया गया। संचालिका विभा सिंह से शिकायत करने पर इन्ही लड़कियों के साथ मारपीट करना व विद्या दत्त रतूड़ी का साथ दिया गया। 

इसके बाद उक्त केन्द्र की मुख्य संचालिका अभियुक्ता विभा सिंह को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था तथा उक्त केन्द्र का संचालक विद्यादत्त रतूड़ी अपनी गरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त नशा मुक्ति केंद्र संचालक विद्या दत्त रतूड़ी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आदेशित किया गया। जिस पर थानाध्यक्ष क्लिमेंटाउन द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सटीक पता करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 09-08 -2021 को अभियुक्त विद्या दत्त रतूड़ी को होटल रूद्राक्ष ऋषिकेश रोड श्यामपुर से गिरफ्तार किया गया है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media