समाचार
अब उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और दूसरे लोगों को राहत, नहीं दिखानी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट
बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए उत्तराखंड सरकार rt-pcr की रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करेगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नई गाइड लाइन में rt-pcr जांच की बंदिश हटा दी जाएगी। प्रदेश में 4 अगस्त तक कोविड-19 कर्फ्यू लागू है, मंगलवार को प्रदेश सरकार कोविड-19 के संबंध में नई मानक प्रक्रिया जारी करेगी। पिछले हफ्ते की s.o.p. में सरकार ने…
उत्तराखंड की बेटी का टोक्यो ओलंपिक में जलवा, शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक से रचा इतिहास
हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया टोक्यो ओलंपिक में धूम मचा रही है। वंदना कटारिया ने अपने शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक से इतिहास रच दिया है। उनकी कामयाबी पर देश के साथ ही उनके स्वजन भी बेहद खुश हैं। वंदना ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के साथ-साथ उत्तराखंड, हरिद्वार और हम सब का मान बढ़ाया है। कुछ ही महीनों पहले वंदना ने अपने पिता को खोया है। ओलंपिक के कारण…
नैनीताल : मल्लीताल रिक्शा स्टैण्ड, ओपन एयर थियेटर तथा खड़ी बाजार में पहाड़ी वास्तुकला एवं परम्परागत निर्माण शैली की झलक दिखने लगी, पढ़ें पूरी खबर
नैनीताल 31 जुलाई 2021 – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की पहल रंग ला रही है। जिसके परिणाम स्वरूप शहर के मल्लीताल रिक्सा स्टैण्ड, ओपन एयर थियेटर तथा खड़ी बाजार में पहाड़ी वास्तुकला एवं परम्परागत निर्माण शैली की झलक दिखने लगी है। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल की पहल पर विभिन्न स्थानों के सौन्दर्यकरण के अन्तर्गत खड़ी बाजार, ओपन एयर थियेटर तथा मल्लीताल स्टैण्ड का पहाड़ी वास्तुकला शैली में निर्माण किया जा रहा…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने मारा छापा, निर्माण कार्य में मिली कई कमियां, डीएम को दिये जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन का औचक निरीक्षण किया। इस भवन में दरार एवं सीलन की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्माण कार्य की शीघ्र जाँच करने के निर्देश दिये। क्वालिटी में कमी पर सख्त एक्शन मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों की गुणवत्ता…
Uttarakhand Board शनिवार को घोषित होगा 10वीं और 12वीं का परिणाम, इन वेबसाइटों में देखें
रामनगर – उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल 31 जुलाई को घोषित होगा। जानकारी देते हुए सचिव नीता तिवारी ने बताया की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 31 जुलाई शनिवार को दोपहर 11:00 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा फल धोषित होने के उपरांत इन दो वेबसाइट में देख सकते हैं।www.ubse.uk.gov.inuaresults.nic.in मे देख सकते हैं। 10वीं व 12वीं के नतीजे सुबह 11:00…
उत्तराखंड : प्रेमकहानी का दर्दनाक अंत, पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती
देवप्रयाग -यहां के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला । बता दें कि मामला करास गांव का है। वैसे पुलिस इस पूरे मामले में पहली नजर में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या से जोड़ रही है। पेड़ पर लटके दोनों शव बुरी तरह से सड़ गल चुके थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत…
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को एक साल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी, कहा आज की शिक्षा भविष्य तय करेगी
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को एक साल पूरा होने पर सभी देशवासियों और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक वर्ष में देश के सभी महानुभावों, शिक्षको, प्रधानाचार्यों, नीतिकारों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने में बहुत मेहनत की है। भविष्य में हम कितना आगे जाएंगे, कितनी ऊंचाई प्राप्त करेंगे, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि हम अपने युवाओं को वर्तमान…
उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत बनेगी उच्च शिक्षा की कार्य योजना : धन सिंह रावत
देहरादून। केन्द्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एकेडमिक क्रेडिट्स बैंक की स्थापना और संचालन को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। जिस पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एकेडमिक क्रेडिट्स बैंक लागू होने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया, कहा दूरस्थ क्षेत्रों में भी लगे हैं टीकाकरण कैंप
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन किया एवं टीका लगवाने आए सचिवालय कर्मियों एवं उनके परिजनों से भी मुख्यमंत्री ने बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में और तेजी लायी जायेगी। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण के कैम्प लगाये गये हैं। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित…
Uttarakhand मुख्य सचिव के अधिकारियों को निर्देश, प्रतिदिन 10 से 12 बजे तक जन सम्पर्क एवं जन समस्याओं का हो समाधान
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में सुशासन के दृष्टिगत जनसंवाद एवं जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। आयुक्त गढ़वाल एवं कुमायूँ, समस्त जिलाधिकारियों एवं तहसील एवं विकास खण्ड अधिकारियों को जारी अपने आदेश में मुख्य सचिव ने जन समस्याओं के समाधान की व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए हैं। जन समस्याओं को गम्भीरता से लें अधिकारीमुख्य सचिव ने सभी मण्डल, तहसील, विकास खण्ड स्तरीय कार्यालयों…
