Skip to Content

Uttarakhand तस्वीरें : चलती बाइक पर पेड़ गिरा, चालक घायल, स्थिति नाजुक

Uttarakhand तस्वीरें : चलती बाइक पर पेड़ गिरा, चालक घायल, स्थिति नाजुक

Closed
by September 14, 2021 News

Uttarkashi : पुरोला में मोरी से पहले जरमोला धार के पास एक बाइक सवार व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिर गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को  108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी पुरोला लाया गया है। आगे देखिए तस्वीरें…..

बताया जा रहा है कि जरमोला धार के पास बाइक सवार सड़क पर जा रहा था तभी अचानक एक बड़ा चीड़ का पेड़ उसके ऊपर गिर गया।

घटनास्थल से गुजर रहे कई वाहनों की यात्रियों ने इस घटना को देखा, उसके बाद यात्रियों के द्वारा घायल बाइक सवार को पेड़ के नीचे से निकाला गया।

इसके बाद स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। इस दौरान घटनास्थल पर उधर से गुजरने वाले वाहनों की काफी भीड़ जुट गई।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media