समाचार
मुख्यमंत्री ने ट्राइफेड के रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, सीएम ने कहा प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका
Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ट्राइफेड द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी का पर्व भाई – बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ…
उत्तराखंड में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या
जसपुर( उधम सिंह नगर)। यहां उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत जसपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम भोगपुर में मां बेटी दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। मृतक दोनों महिलायें हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जसपुर कोतवाली के ग्राम भोगपुर बड़ियोवाला मार्ग पर आज सुबह दो…
Uttarakhand देवीधूरा बग्वाल मेले का संचालन अब राज्य सरकार करेगी, मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत दौरे के दौरान की घोषणा
चम्पावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत की लोहाघाट विधानसभा के देवीधुरा में 2155.74 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले का संचालन राज्य सरकार द्वारा किए जाने की घोषणा की। देवीधुरा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
Uttarakhand : 24 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, ये बंदिशें रहेंगी बरकरार
उत्तराखण्ड राज्य में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को 1 सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा राज्यभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत कोविड कर्फ्यू के आदेश संख्या 425/USDMA/792(2020), जो दिनांक 9 अगस्त 2021 को जारी किए गए थे। इस कोविड कर्फ्यू की अवधि को राज्य में गृहमंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आदेश संख्या 40-3/2020-DM-1(A) दिनांक 28 जुलाई 2021…
उत्तराखंड की बेटी शीतल की एक और सफलता, 15 अगस्त को फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी
Pithoragarh कुमाऊँ मंडल के पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक के गाँव सल्मोड़ा की रहने वाली शीतल राज ने एक और रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। 15 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर शीतल ने माउंट एल्ब्रुस पर भारतीय झंडा फहराया। शीतल और उनके दल में शामिल अन्य तीन सदस्य तरुण, तपन और जिग्मैट ने स्वाधीनता संग्राम की दोपहर यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एल्ब्रुस पर…
पवनदीप राजन ने आखिरकार झंडा गाड़ दिया, बने इंडियन आइडल 12 के विनर
Dehradun : लंबे इंतजार के बाद इंडियन आइडल 12 का विनर देश को मिल गया है। पवनदीप राजन को इंडियन आइडल 12 का विनर घोषित किया गया है। जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर है। उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल है । इंडियन आइडल का सीजन 12 जीतने के साथ पवनदीप राजन को सिगिंग रियलिटी शो की ट्रॉफी तो मिली ही लेकिन इसके साथ ही 25 लाख की…
स्वतंत्रता दिवस 2021 : लालकिले से पीएम मोदी के भाषण की महत्वपूर्ण बातें, 8वीं बार फहराया तिरंगा
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 8वीं बार तिरंगा झंडा फहराया। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में देश की बेटियां भी पढ़ेंगी। अभी तक इनमें केवल बेटों को ही दाखिला मिलता था। मोदी ने बताया कि अभी हम एनर्जी इंडीपेंडेट नहीं हैं। एनर्जी इम्पोर्ट करने के लिए देश को सालाना 12 लाख करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। हमें एनर्जी के…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर 10 बड़ी घोषणाएं की, देहरादून में फहराया तिरंगा
देहरादून: देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाये जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सीएम धामी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। सीएम धामी…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भी ध्वजारोहण किया, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी रहे मौजूद
चमोली 15 अगस्त, 2021 : 75वे स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक महेश नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर…
स्वतंत्रता दिवस 2021 : मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण, कही महत्वपूर्ण बातें
Dehradun : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु द्वारा सचिवालय में उच्चस्थ अधीनस्थ कार्मिकों और अन्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए मुख्य सचिव ने लोगों से अपील की कि देश के बलिदानियों ने जिस मकसद से आजादी के लिए असहनीय कष्ट…
