समाचार
Uttarakhand भाजपा जिलाध्यक्ष के घर में ब्लास्ट, पुलिस और एजेंसियां जांच में जुटीं
हल्द्वानी । भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के आवास पर देर रात रहस्यमयी धमाका हुआ है। धमाके में किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ अलबत्ता घर के तमा शीशे के खिड़की दरवाजे चकनाचूर हो गए। घटना रात लगभग पौने 12 बजे की है। घटना के वक्त प्रदीप बिष्ट अपने घर पर ही थे। उनका आवा हीरा नगर क्षेत्र में है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी व…
Uttarakhand सूचना विभाग में हुआ सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन, सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा बुधवार दिनांक 15 सितम्बर, 2021 से प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित जनपदों के लगभग 20 सांस्कृतिक दलों द्वारा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। 16 सितंबर को जनपद चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा जबकि 17 सितंबर को देहरादून…
देखिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंग की तस्वीरें, मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुल्लर डोगी, टिहरी जाकर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। आपको बता दें कि ये रेल लाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और रेल मंत्रालय के रेलवे विकास निगम को यह परियोजना 2024-25 तक पूरी करनी है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रेल लाइन निर्माण में…
Uttarakhand तस्वीरें : चलती बाइक पर पेड़ गिरा, चालक घायल, स्थिति नाजुक
Uttarkashi : पुरोला में मोरी से पहले जरमोला धार के पास एक बाइक सवार व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिर गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी पुरोला लाया गया है। आगे देखिए तस्वीरें….. बताया जा रहा है कि जरमोला धार के पास बाइक सवार सड़क पर जा रहा था तभी अचानक एक बड़ा चीड़ का पेड़ उसके ऊपर गिर…
देश के हर प्रदेश के इतिहास का अनुवाद राजभाषा और स्थानीय भाषा में होना चाहिए : अमित शाह
केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हिंदी दिवस 2021 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, अमित शाह ने वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के दौरान राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंत्रालयों, विभागों और उपक्रमों आदि को राजभाषा कीर्ति और राजभाषा गौरव पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर शाह ने कहा कि हिंदी का किसी स्थानीय भाषा से…
देश के बड़े शहरों में आतंकी हमले की पाकिस्तानी साजिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोग गिरफ्तार किए
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण ले चुके 2 आतंकवादियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान के संगठित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। ये संदिग्ध देश के कुछ बड़े शहरों में आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के विशेष आयुक्त नीरज ठाकुर ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि अभियान के तहत कई राज्यों में छापे मारे गए। उन्होंने…
Uttarakhand देहरादून पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह, बुधवार को लेंगे शपथ
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी श्रीमती नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी उपस्थित थे। नये राज्यपाल बुधवार को शपथ…
Uttarakhand कोविड कर्फ्यू 21 सितंबर तक बढ़ा, शादी में शामिल होने के नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में कोविड-19 कर्फ्यू को 21 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है, नई गाइडलाइन में पहले की गाइडलाइन की तरह ही छूट दी गई हैं, नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन होगा। शादी-विवाह में शामिल होने के नियमों में ढील दी गई है। शादियों में अब आयोजन स्थल की क्षमता के 50% व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। शामिल होने वालों को वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र या आरटीपीसीआर टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट…
Uttarakhand : अक्टूबर में निकलेगी शहीद सम्मान यात्रा, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सैन्यधाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाय। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। अन्य राज्यों में बने शहीद स्मारकों का भ्रमण भी किया जाय। उत्तराखण्ड में बनने वाले सैन्यधाम की भव्यता के लिए क्या किया जा सकता…
उत्तराखंड का अंतिम वांछित माओवादी पकड़ा गया, नक्सलियों के साथ ली है ट्रेनिंग
प्रदेश का एकमात्र वांछित माओवादी 20,000 का इनामी आज उत्तराखंड पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया। भास्कर पांडे आज अल्मोड़ा पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड के ज्वाइंट एक्शन में गिरफ्तार किया गया, भास्कर पांडे 20,000 का इनामी अपराधी था, 2017 के अल्मोड़ा और नैनीताल के लोक संपत्ति अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत उस पर तीन मुकदमे पंजीकृत थे, पुलिस ने इसके लिए शासन के लिए 50000 का इनाम…
