Skip to Content

Uttarakhand देहरादून में गरजे अमित शाह, कांग्रेस पर किये हमले, घसियारी योजना का किया शुभारंभ

Uttarakhand देहरादून में गरजे अमित शाह, कांग्रेस पर किये हमले, घसियारी योजना का किया शुभारंभ

Closed
by October 30, 2021 News

30 Oct. 2021, Dehradun. केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देहरादून में घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया, इस मौके पर बोलते हुए शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमले किये। शाह ने कहा कि देवभूमि की रचना करने का काम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसनी चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है। कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, ना वो गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है। कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सत्ता हथियाकर उसका उपभोग करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी लोक कल्याण का कार्य नहीं कर सकती है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में विकास की बयार तभी आई, जब जनता ने पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाई। कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने वाले राज्यों में से एक उत्तराखंड है।

इस मौके पर शाह ने कहा कि उत्तराखंड में बहुत बड़ा काम ‘मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ’ है। उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पैष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 30% सब्सिडी पर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को पशु आहार दिया जाएगा। इस प्रकार के वैज्ञानिक तरीके के चारे से पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ पशुओं की दूध देनी की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री 5 नवंबर को केदारनाथ धाम में भगवान आदि शंकराचार्य जी की बहुत बड़ी मूर्ति का शुभारंभ करने वाले हैं, उसके साथ देश भर के शिवालयों को जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ का पुनर्निमाण आज पूरा होने वाला है। चार धाम यात्रा के लिए ऑल वेदर रोड का काम भी आज पूरा होने वाला है। उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में भी हर घर में नल से जल पहुंचाने का हमारा संकल्प है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि दिसंबर 2022 से पहले उत्तराखंड के हर घर में नल से जल पहुंचेगा और माताओं-बहनों को दूर से शुद्ध जल नहीं लाना होगा।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media