समाचार
Uttarakhand पीएम मोदी के 30 दिसंबर के दौरे की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री पहुंचे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने
हल्द्वानी 28 दिसम्बर 2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर के हल्द्वानी में जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एमबी इण्टर कालेज में की जा रही व्यवस्थाओं का मौका मुआयना किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश मौके पर अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री हल्द्वानी भम्रण के दौरान हजारों करोड़ की…
Uttarakhand हल्द्वानी में वृहद कौशल एवं सेवायोजन रोजगार मेला, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया
28 Dec. 2021. हल्द्वानी : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धनसिह रावत एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से वृहद कौशल एवं सेवायोजन रोजगार मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने 42 युवाओं एवं युवतियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। कौशल रोजगार मेले में जनपदो से आये युवाओं एव युवतियों को सम्बोधित करते…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में तीन पुल सहित पूरे देश में 24 पुल और 3 सड़कों का लोकार्पण किया, मुख्यमंत्री धामी ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा
28 Dec. 2021. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ द्वारा निर्मित 24 पुल और तीन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें उत्तराखण्ड में तीन पुल शामिल हैं। उत्तराखंड में तवाघाट- घतिया बगड़ को जोड़ने वाला घस्कू पुल, जौलजीबी मुनस्यारी को जोड़ने वाले गोरी गाढ पुल, सेमली ग्वालदम को जोड़ने वाला बदामगढ़ पुल का उद्घाटन किया गया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू लागू, ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए लिया फैसला, आदेश देखें
27 Dec. 2021. ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आगे देखिए आदेश और रात्रि कर्फ्यू के नियम…. जारी एसओपी के मुख्य बिंदु…… – राज्य में नाईट कर्फ्यू रात 11:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।– समस्त स्वास्थ्य सेवाएं संचालित रहेंगी।– सभी चिकित्सा…
उत्तराखंड में 3 और ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीज मिले, जिलों के कोविड कंट्रोल रूम फिर किये गए सक्रिय
27 Dec. 2021. देहरादून-:उत्तराखंड में ओमिक्रोन पॉजिटिव तीन नए मरीज हरिद्वार एवं देहरादून में पाए जाने से राज्य सरकार ने सतर्कता और तेज कर दी है इस तरह अब राज्य में इस संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या भी बढ़कर के अब 4 हो गई है नए ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि 28 वर्षीय व्यक्ति अमन से भारत…
Uttarakhand सीएम धामी ने जीआईसी दशाईथल, गंगोलीहाट का लोकार्पण किया, विकास कार्यों का शिलान्यास और घोषणाएं भी की
27 Dec. 2021. Gangolihat, Pithoragarh. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ में 21 करोड़ 57 लाख रुपए के 6 कार्यों का शिलान्यास एवं 1 करोड़ 39 लाख की लागत के जीआईसी दशाईथल, गंगोलीहाट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की उन्होंने विकासखंड बेरीनाग के ग्राम बेलकोट-उपराडा सड़क को शहीद चारुचंद्र और विकासखंड गंगोलीहाट में जरमाल गांव से कनारा सड़क को वीर चक्र…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने दिये सैन्यधाम का निर्माण जल्द शुरू करने के आदेश, अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
27 Dec. 2021. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय। कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्य शुरू होने में बिल्कुल भी विलम्ब न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों…
कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर देश को सचेत किया पीएम मोदी ने, मन की बात की 84वीं कड़ी में कही महत्वपूर्ण बातें
26 Dec. 2021 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया, कार्यक्रम की 84वीं कड़ी में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात सालों से हमारी ये ‘मन की बात’ भी व्यक्ति की, समाज की, देश की अच्छाइयों को उजागर कर, और अच्छा करने, और अच्छा बनने की, प्रेरणा देती आयी है। इन सात वर्षों में, ‘मन की बात’…
Uttarakhand जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों के साथ देहरादून में सुना पी एम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, पूरी खबर पढ़ें
26 Dec. 2021. Dehradun. आज रविवार 26 दिसंबर प्रातः 11 बजे होटल मधुवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ सुना। दरअसल जे पी नड्डा यहां गढ़वाल मंडल की 41 विधानसभाओं में चुनाव तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैैठक के लिये पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश…
अब बच्चों को भी कोरोना टीका, हैल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को लगेगी प्रीकॉशन डोज, पीएम मोदी ने देश को संबोधित कर बताया
25 Dec, 2021. Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए बताया कि अब 15 से 18 साल के बच्चों को टीका लगेगा, ये 3 जनवरी से शुरू होगा, हैल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज 10 जनवरी से दी जायेगी, वहीं अधिक आयु और कोमोर्बिडिटी वाले 60 साल से ऊपर के व्यक्तियों को उनके डॉक्टर की सलाह पर 10 जनवरी से प्रीकॉशन डोज दी जायेगी। देश को…
