Skip to Content

Uttarakhand नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैद, लाल लोमड़ी और हिमालयी थार भी दिखे

Uttarakhand नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैद, लाल लोमड़ी और हिमालयी थार भी दिखे

Closed
by March 5, 2022 News

5 March 2022. Gopeshwar. चमोली जिले में स्थित नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैप कैमरों में जोशीमठ रैंज में पार्क की हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैद हुई है। पार्क प्रशासन के अनुसार कैमरे 2 से 3 में हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैद हुई हैं। ऐसे में अधिकारियों ने वन्य जीवों की संख्या बढ़ने की संभावनाएं व्यक्त की हैं।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष शीतकाल में पार्क के संरक्षित वन क्षेत्रों की निगरानी के लिये ट्रैप कैमरे लगाये जाते हैं। जिससे शीतकाल में वन क्षेत्र में तस्करों और वन्य जीवों की गतिविधियों पर निगरानी की जा सके। ऐसे में भारतीय वन्यजीव संस्थान व नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से इस वर्ष संरक्षित वन क्षेत्र में 2 सौ से अधिक कैमरे लगाये गये थे। जिनमें से कुछ उच्च हिमालयी क्षेत्र के कैमरों में हिम तेंदओं की तस्वीरें कैद हो गयी हैं। इन्ही कैमरों में हिमालय थार व लाल लोमड़ी जैसे वन्य जीवों की तस्वीरें भी कैद हुई हैं।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media