समाचार
Uttarakhand देहरादून की कई सड़कों का ट्रैफिक किया डाइवर्ट, घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें
28 March. Dehradun. मंगलवार 29 मार्च से 31 मार्च तक देहरादून में विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है, इसको देखते हुए देहरादून शहर में ट्रैफिक की कई सड़कों को डायवर्ट किया गया है, देहरादून ट्रैफिक पुलिस के द्वारा विधान सभा सत्र को देखते हुए 29 मार्च से अगले तीन दिन के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। मंगलवार सवेरे से घर से निकलने से पहले आप इस खबर…
Uttarakhand पिथौरागढ़ के सुवालेख के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल
28 March. 2022. Pithoragarh. यहां पर जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि सुवालेख नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफपोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ईको मारुति कार UK05B1490 है, जिसमे 01 पुरुष व…
Uttarakhand हरिद्वार में राष्ट्रपति कोविंद, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित किया
27 March 2022. Haridwar. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने रविवार को हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन को संकल्प और सेवा की भावना के साथ मानव कल्याण हेतु संवेदनशीलता से कार्य करने वाली संस्था बताते हुए कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व इस संस्था को एक छोटे बीज के रूप में बोने में उनकी भी भूमिका रही है,…
उत्तराखंड में इन जगहों पर धारा 144 लागू, तत्काल प्रभाव से आदेश जारी
हल्द्वानी, 27 मार्च 2022- उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा 2022 की हाईस्कूल तथा इन्टरमीडिएट परीक्षायें 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के मध्य होंगी। इसको देखते हुए राज्य के सभी जिला प्रशासनों के द्वारा राज्य भर के परीक्षा केंद्रों में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गई है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों के द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, नैनीताल जिले में…
Uttarakhand ब्याज के पैसे नहीं मिलने पर नंगा कर नागिन डांस करवाया, वीडियो वायरल
27 March 2022. Rudrapur. जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में क्षेत्र में ब्याज के नाम पर उत्पीड़न के शिकार होने का एक और घटना ने मानवता को पूरी तरीके से शर्मसार किया है। ब्याज के पैसे नहीं लौटाने पर एक व्यक्ति को बंद कमरे में पीड़ित को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटने का सनसनी खेज मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।…
फ्री राशन अब सितंबर तक, मोदी कैबिनेट ने गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने और बढ़ाया
26 March 2022. New Delhi. अब देश के 80 करोड़ से ज्यादा गरीबों को अगले 6 महीने के लिए भी मुफ्त राशन मिलता रहेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की एक बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के प्रति चिंता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
80 करोड़ गरीबों को फ्री राशन पर सीएम धामी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया, कहा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोग होंगे लाभान्वित
26 March 2022. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) की अवधि 6 माह (अप्रैल-सितंबर, 2022) और बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस निर्णय से समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड काल में ग़रीबों के लिए लागू की गयी यह योजना सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में…
Uttarakhand : ऋतु खंडूड़ी भूषण बनीं विधानसभा अध्यक्ष, राज्य की पहली महिला स्पीकर होंगी
26 March 2022. Dehradun. कोटद्वार से भाजपा विधायक रितु भूषण खंडूरी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्षा चुनीं गई। शनिवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की अध्यक्ष बन गई, शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक विधानसभा सचिव को किसी दल या सदस्य ने कोई नामांकन नहीं किया। शनिवार को निर्वाचन की प्रक्रिया विधानसभा में सुबह 11 बजे से सभामंडप में शुरू हुई। चुनाव कराने तक वरिष्ठ विधायक…
Uttarakhand उत्तरकाशी में मौजूद है 500 साल पुराना होमस्टे, और भी कई ऐतिहासिक स्थल, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
26 March 2022. Uttarkashi. मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने शनिवार को जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम रैथल में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये…
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई, पीएम मोदी की मौजूदगी में हुआ योगी का यूपी सीएम के लिए शपथग्रहण समारोह
25 March 2022. Lucknow. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री…
